logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अन्नपूर्णा पर्व 17 दिनों तक क्यों मनाया जाता है? मां पार्वती की पौराणिक कथा

सनातन धर्म में अन्नपूर्णा पर्व 28 नवंबर से मनाया जा रहा है। यह त्योहार 15 दिनों तक मनाया जाएगा। इस पर्व के जरिए लोगों को किस तरह धैर्य और अन्न के प्रति सम्मान की सीख मिलती है?

भगवान शिव, कार्तिकेय और पार्वती। Photo Credit: ChatGPT

भगवान शिव, कार्तिकेय और पार्वती। Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हिंदू धर्म के लोगों के लिए नवंबर महीने का आखिरी हफ्ता बेहद खास है। 28 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर तक अन्नपूर्णा त्योहार का उत्सव मनाया जाएगा। इस पर्व में सभी भक्त मां अन्नपूर्णा की आराधना करेंगे, जो मां पार्वती का एक रूप हैं। यह रूप धारण कर मां पार्वती ने लोगों को धैर्य और अन्न के महत्व के बारे में बताया था। सभी भक्तों को अन्नपूर्णा पर्व में सिर्फ उत्सव ही नहीं मनाना चाहिए, बल्कि त्योहार की सीख को भी समझना चाहिए।

 

अन्नपूर्णा त्योहार एक या दो दिन नहीं, बल्कि 17 दिनों तक मनाया जाता है। धार्मिक जानकारों के अनुसार, व्यक्ति को इस पर्व के दौरान व्रत रखना चाहिए और मां अन्नपूर्णा की आराधना करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि यह पर्व लोगों को क्या सीख देता है।

 

यह भी पढ़ें: मार्गशीर्ष 2026: कृष्ण के प्रिय महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष के द्वार

क्यों मनाते हैं अन्नपूर्णा त्योहार?

धार्मिक कथाओं के मुताबिक, एक बार शिव भगवान और माता पार्वती बात कर रहे थे। तभी शिव भगवान ने कहा कि सृष्टि में जो भी मौजूद है, वह माया है। लोग भौतिक सुखों के बिना भी जी सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भोजन भी भौतिक सुखों में से एक है, जिसका कोई खास महत्व नहीं है।

 

शिव भगवान की इन बातों से माता पार्वती नाराज हो गईं और धरती लोक से लुप्त हो गईं। इस वजह से पूरी धरती बंजर हो गई। धरती लोक के सभी लोग भूख से परेशान होने लगे। यह देखकर शिव भगवान को अन्न का मोल समझ आया और उन्होंने माता पार्वती से धरती लोक की रक्षा के लिए मदद मांगी।

 

यह भी पढ़ें: तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जलेंगे दीप, क्या है यहां की धार्मिक मान्यता? यहां जानिए

 

तब माता पार्वती मां अन्नपूर्णा के स्वरूप में काशी में प्रकट हुईं और शिव जी से कहा कि जो उनकी शरण में आएगा, उसे कभी अन्न और धन की कमी नहीं होगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अगहन महीने के कृष्ण पक्ष की पंचमी के दिन माता पार्वती ने मां अन्नपूर्णा का अवतार लिया था। इसी वजह से यह त्योहार मनाया जाता है।

अन्नपूर्णा पर्व की सीख

अन्न का आदर: अन्नपूर्णा की कथा से ही लोगों को सीख मिलती है कि व्यक्ति को कभी भी अन्न बर्बाद नहीं करना चाहिए। आज के दौर में कई लोग भोजन करते वक्त खाना छोड़ देते हैं। यह एक प्रकार से अन्न का अनादर है। इसलिए लोगों को अपनी प्लेट में उतना ही खाना लेना चाहिए, जितना वे खा सकते हैं।

 

अनाज का दान:धार्मिक जानकारों के अनुसार, अन्नपूर्णा त्योहार के दौरान लोगों को अन्न का दान करना चाहिए। यह परंपरा लोगों को सीख देती है कि भूखे मनुष्य को भोजन खिलाना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: 1 या 2 दिसंबर, कब है काल भैरव जयंती? पर्व के महत्व से लेकर पूजा का शुभ समय जानें


धैर्य और संकल्प: यह त्योहार 17 दिनों तक मनाया जाता है। इसके पहले दिन व्रत का संकल्प लेकर 17 गांठ वाला धागा धारण किया जाता है। यह धागा लोगों को अपनी इच्छाओं पर काबू पाने में मददगार साबित होता है।

 

घमंड का त्याग: धार्मिक कथा के हिसाब से स्वयं शिव भगवान सृष्टि में अन्न की पूर्ति करने के लिए मां अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगते हैं। यह किस्सा भक्तों को सीखाता है कि व्यक्ति को किसी भी चीज के लिए घमंड नहीं करना चाहिए।


और पढ़ें