logo

मूड

ट्रेंडिंग:

खुद पर भरोसा करना सीखें, अष्टावक्र गीता की ये बातें बदल देंगी सोच

कई बार लोग लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाते हैं तो खुद पर संदेह करने लगते हैं। अगर आपको भी खुद पर संदेह है तो अष्टावक्र गीता की सीख से खुद पर दोबारा भरोसा पा सकते हैं।

men

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हर व्यक्ति अपने लक्ष्यों को पाने और सफलता हासिल करने के लिए मेहनत करता है। जब व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती है तो कहीं न कहीं वह खुद पर संदेह करने लगता है। खुद पर संदेह करने से व्यक्ति अपना आत्मविश्वास खो सकता है। इसके अलावा, खुद पर संदेह करने से व्यक्ति खुद को दूसरों से कमतर समझने लगता है। खुद पर भरोसा पाने के लिए व्यक्ति को हिंदू धर्म के अष्टावक्र ग्रंथ की सीख अपने जीवन में अपनानी चाहिए।

 

अष्टावक्र गीता में महर्षि अष्टावक्र और मिथिला के राजा जनक के बीच हुई बातचीत को लिखा गया है। दोनों के बीच धर्म, आत्मज्ञान, मुक्ति और वैराग्य को लेकर चर्चा हुई थी। इस ग्रंथ में 304 श्लोक हैं। ग्रंथ की कुछ बातों को समझकर व्यक्ति खुद पर दोबारा भरोसा कर सकता है।

 

यह भी पढ़ें: काशी में भीष्म पंचक: गंगा तट पर 'गंगा पुत्र' की विशेष पूजा, जानें क्या है महत्व

क्या है अष्टावक्र गीता की सीख?

खुद को दूसरों से तुलना न करना

इस ग्रंथ में बताया गया है कि जब महर्षि अष्टावक्र राजा जनक की सभा में वाद-विवाद करने गए, तो उन्हें देखकर राजा जनक समेत सभी लोग हंसने लगे, क्योंकि अष्टावक्र का शरीर मुड़ा हुआ था। सभी लोगों को हंसता देख अष्टावक्र भी हंसने लगे। तब राजा जनक ने पूछा कि आप क्यों हंस रहे हैं? तो अष्टावक्र ने कहा कि सभा में मौजूद सभी लोग अज्ञानी हैं, जो मेरे शरीर को देखकर हंस रहे हैं।

 

इस किस्से से सीख मिलती है कि व्यक्ति को दूसरों की राय की वजह से खुद को कमतर नहीं समझना चाहिए। दूसरों से खुद की तुलना करना ही संदेह की जड़ है। इसलिए सबसे पहले व्यक्ति को खुद की तुलना करना छोड़ना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: कहीं गंगा में जलते हैं दीप तो कहीं पहाड़ों पर, क्या है कार्तिगई दीपम की परंपरा?

भावनाएं अस्थिर हैं

अष्टावक्र गीता में बताया गया है कि व्यक्ति के सुख और दुख मन के अस्थायी भाव हैं। आज के दौर में जब व्यक्ति को किसी काम के लिए दूसरों से तारीफ मिलती है, तो वह खुद को पूर्ण समझने लगता है। वहीं दूसरी तरफ, दूसरों से अपमान मिलने पर व्यक्ति खुद को कमतर समझने लगता है। इसी को लेकर अष्टावक्र गीता में बताया गया है कि व्यक्ति की चेतना आकाश की तरह स्थिर है, जिसमें सुख-दुख की भावनाएं बादलों की तरह अस्थिर हैं।

 

'धर्माधर्मौ सुखं दुःखं मानसानि न ते विभो।
न कर्तासि न भोक्तासि मुक्त एवासि सर्वदा॥'

 

इस श्लोक का अर्थ है कि धर्म-अधर्म और सुख-दुख मन के हैं, तुम्हारे नहीं। तुम न कर्ता हो, न भोक्ता। तुम सदा से मुक्त ही हो।

 

यह भी पढ़ें: देव दीपावली पर आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसपर मेहरबान रहेंगे भगवान शिव?

कुछ पाने की दौड़ में न पड़ना

अष्टावक्र गीता में बताया गया है कि व्यक्ति पहले से ही पूर्ण है। अगर व्यक्ति किसी चीज को पाने के लिए कोशिश करता है, तो वह चीज व्यक्ति की कभी थी ही नहीं। आज के दौर में लोगों को खुद पर भरोसा तब आता है, जब वे दूसरों को हराकर कुछ हासिल कर पाते हैं। जबकि अष्टावक्र के अनुसार व्यक्ति को अपनी चेतना को जानने की जरूरत है, न कि कुछ पाने की दौड़ में पड़ने की जरूरत है।

 

नोट: यह लेख में बताई गई बातें धार्मिक ग्रंथ पर आधारित है। 

 

Related Topic:#Hindu Dharma

और पढ़ें