logo

मूड

ट्रेंडिंग:

3 या 4 दिसंबर, कब है उत्पन्ना एकादशी? मंत्र, व्रत और कथा भी जानिए

इस साल के आखिरी महीने दिसंबर में लाखों भक्त उत्पन्ना एकादशी का व्रत मनाएंगे। इस व्रत में सभी भक्त भगवान विष्णु की आराधना करेंगे और व्रत रखेंगे। यहां जानिए इस पर्व की तारीख, तिथि और महत्व क्या है।

Utpanna Ekadashi

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सनातन धर्म में एकादशी पर्व का खास महत्व है। पूरे साल 24 एकादशी पर्व मनाए जाते हैं। इन सभी एकादशियों में से उत्पन्ना एकादशी को सबसे खास माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी के दिन ही माता एकादशी प्रकट हुई थीं। इसी वजह से भक्तों को कोशिश करनी चाहिए कि वे व्रत रखें और माता एकादशी की आराधना करें।

 

इस साल दिसंबर महीने में उत्पन्ना एकादशी का त्योहार मनाया जाएगा। धार्मिक जानकारों के मुताबिक, इस दिन व्रत रखने से लोगों को भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है और उनके पापों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं उत्पन्ना एकादशी की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व क्या है।

 

यह भी पढ़ें: भगवान कार्तिकेय कैसे कहलाए मुरुगन और सुब्रह्मण्यम? जानें नामों के पीछे की वजह

कब रखें उत्पन्ना एकादशी व्रत?

सनातन पंचांग के अनुसार, 3 दिसंबर को सुबह 11 बजकर 4 मिनट से एकादशी तिथि शुरू होगी, जो 4 दिसंबर को रात 11 बजकर 44 मिनट पर खत्म होगी। इसी वजह से सभी भक्तों को 4 दिसंबर को उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखना चाहिए।

उत्पन्ना एकादशी का महत्व

धार्मिक कथा के मुताबिक, जब भगवान विष्णु योग निद्रा में लीन थे, तो मुर राक्षस ने उन पर प्रहार करने की कोशिश की। तभी देवी एकादशी प्रकट हुईं और उन्होंने मुर राक्षस का वध किया। माना जाता है कि जिस दिन माता एकादशी प्रकट हुई थीं, उसी दिन उत्पन्ना एकादशी मनाई जाती है।

 

यह भी पढ़ें: आज का राशिफल: करियर-लव लाइफ में किसे मिलेगा भाग्य का साथ, खर्च पर रखें ध्यान

 

धार्मिक जानकारों के अनुसार, जो लोग एकादशी का व्रत रखना शुरू करना चाहते हैं, उन्हें उत्पन्ना एकादशी से यह व्रत शुरू करना चाहिए। इससे भक्तों के पाप मिटते हैं। इसके अलावा, व्यक्ति को मृत्यु के बाद भगवान विष्णु के चरणों में स्थान मिलता है।

पूजा का मुहूर्त

उत्पन्ना एकादशी पर पूजा का मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से शुरू होगा, जो 12 बजकर 58 मिनट पर खत्म होगा। इसके अलावा, सुबह 11 बजकर 50 मिनट से लेकर 12 बजकर 32 मिनट तक भी पूजा का समय रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: अन्नपूर्णा पर्व 17 दिनों तक क्यों मनाया जाता है? मां पार्वती की पौराणिक कथा

 

धार्मिक जानकारों के अनुसार, भक्तों को 5 दिसंबर को सुबह 6 बजकर 59 मिनट से लेकर 9 बजकर 4 मिनट के बीच व्रत खोलना चाहिए।

 

नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

 


और पढ़ें