रविवार को कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें राशिफल
आज के दिन सूर्य देव का प्रभाव रहेगा, जिससे कई लोग सकारात्मक महसूस करेंगे। साथ ही कई लोगों के आज रुके हुए काम पूरे होंगे। जानिए आज आपका दिन कैसा रहेगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini
आज सभी राशियों पर सूर्य देव का खास प्रभाव रहेगा। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज का मूलांक 1 है, जिसका स्वामी सूर्य है। साथ ही, आज रविवार का दिन भी सूर्य देव का ही माना जाता है। ग्रहों की गोचर स्थिति को देखें तो आज चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे मानसिक सकारात्मकता और आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। सूर्य और बुध मिथुन राशि में बुधादित्य योग बना रहे हैं, जबकि मंगल और गुरु की स्थितियां कर्म क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार कर रही हैं।
आज का दिन नई शुरुआत करने के लिए बेहद शुभ रहेगा। रविवार और मूलांक 1 का अनोखा संयोग सरकारी अटके मामलों को पूरा करा सकता है। हालांकि, दोपहर के बाद चंद्रमा के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों में वैचारिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लेकिन आपका सकारात्मक नजरिया हर चुनौती को अवसर में बदल सकता है। यह दिन भविष्य की योजनाओं को आकार देने के लिए बेहद खास है।
यह भी पढ़ें: एक गवाही ने मचा दिया था महाविनाश, जब भृगु ऋषि के श्राप से गायब हो गए थे अग्निदेव
राशिफल
मेष राशिफल
नौकरी में आपकी लीडरशिप क्वालिटी की बॉस तारीफ करेंगे। आज धन लाभ के योग हैं, पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर आपकी अनबन हो सकती है।
आज क्या करें: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: किसी की बातों में आकर फैसला न लें।
वृषभ राशिफल
नौकरी में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में थोड़ा संभलकर चलें। धन खर्च में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट बनाकर चलना आज बेहद जरूरी है। परिवार के किसी सदस्य के साथ बहस हो सकती है।
आज क्या करें: किसी जरूरतमंद को गुड़ का दान करें।
आज क्या न करें: आज किसी को बड़ी रकम उधार देने से बचें।
मिथुन राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यापारियों को नई रणनीतियों से अच्छा मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। शाम का समय दोस्तों के साथ बितेगा।
आज क्या करें: गाय को हरा चारा खिलाएं।
आज क्या न करें: किसी के साथ फालतू की बहस में न पड़ें।
यह भी पढ़ें: 27 जून राशिफल, मंगल ग्रह के प्रभाव से किन राशियों को मिलेगा साहस और जज्बा? जानिए
कर्क राशिफल
दफ्तर में काम का दबाव अधिक रह सकता है। व्यापार में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। आज सुख-सुविधाओं की चीजों पर धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बेहतरीन रहेगा।
आज क्या करें: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: पुरानी बातों को सोचकर अपना मूड खराब न करें।
सिंह राशिफल
आज आपका साहस बढ़ेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कामों में बड़ी सफलता मिल सकती है। अचानक धन लाभ होने से मन खुश रहेगा। परिवार और भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: काम करने में जरूरत से ज्यादा उत्साह न दिखाएं।
कन्या राशिफल
ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर काम करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, जिससे गाड़ी खरीदने का विचार बना सकते हैं। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।
आज क्या करें: पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था करें।
आज क्या न करें: परिवार के मामलों में बाहरी लोगों को दखल न देने दें।
यह भी पढ़ें: उज्जैन में महाकाल दर्शन कैसे करें? VIP प्रोटोकॉल से आरती तक, सब जानिए
तुला राशिफल
आपके काम की ऑफिस में तारीफ होगी। व्यापार में नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
आज क्या करें: माता लक्ष्मी की कपूर से आरती करें।
आज क्या न करें: आज अपने राज किसी को न बताएं।
वृश्चिक राशिफल
ऑफिस में काम के चक्कर में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज बेवजह के खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे बजट गड़बड़ा सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: गाड़ी चलाते समय जल्दबाजी न करें।
धनु राशिफल
करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। शेयर बाजार या लॉटरी से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक दायरे में आज आपका सम्मान बढ़ेगा।
आज क्या करें: भगवान विष्णु के मंदिर में मिठाई अर्पित करें।
आज क्या न करें: किसी भी काम को कल पर टालने की गलती न करें।
यह भी पढ़ें: 26 जून का राशिफल, मिथुन और तुला के लिए अच्छे दिन, बाकी राशियों का हाल क्या?
मकर राशिफल
नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आज पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। बड़ों के मार्गदर्शन से कठिन निर्णय आसान होंगे।
आज क्या करें: शनि देव के मंत्र 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जप करें।
आज क्या न करें: ऑफिस में जूनियर का अपमान न करें।
कुंभ राशिफल
भाग्य का साथ मिलने से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं।
आज क्या करें: तांबे के बर्तन में पानी पीकर दिन की शुरुआत करें।
आज क्या न करें: आज किसी की बातों में आकर कोई बड़ा फैसला न लें।
मीन राशिफल
ऑफिस के दुश्मन आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। धन खर्च सोच-समझकर करें। आज किसी भी तरह के जोखिम भरे निवेश से पूरी तरह दूर रहें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
आज क्या करें: गायत्री मंत्र का जप करें।
आज क्या न करें: आज किसी के सामने अपनी कमजोरी न दिखाएं।
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




