logo

मूड

ट्रेंडिंग:

 करवा चौथ व्रत की सरगी में क्या खाएं, क्या न खाएं? जानें इस सवाल का जवाब

करवा चौथ पर्व पर व्रत रखने से पहले महिलाओं को सरगी खानी चाहिए। सरगी खाए बिना महिलाओं को पूरे दिन कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए महिलाओं को सरगी जरूर खानी चाहिए।

women

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इस साल 29 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा, जिसमें सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी। करवा चौथ पर्व पर निर्जला व्रत रखने से पहले सरगी खाने की परंपरा निभाई जाती है, जिसमें सभी महिलाएं ब्रह्म मुहूर्त में भोजन करती हैं। इसके बाद पूरे दिन महिलाओं को निर्जला व्रत रखना होता है। धार्मिक जानकारों का मानना है कि महिलाओं को ब्रह्म मुहूर्त में ही सरगी खानी चाहिए। ब्रह्म मुहूर्त में सरगी खाने से व्रत टूट जाएगा। अगर महिलाएं सुबह-सुबह नहीं उठ पाईं, तो उन्हें व्रत के दौरान सरगी खाने से बचना चाहिए।

 

करवा चौथ का व्रत रखने से पहले हर महिला को कन्फ्यूजन होता है कि उन्हें सरगी में क्या खाना चाहिए, जिससे दिनभर कमजोरी महसूस न हो। इसके साथ ही सवाल उठता है कि करवा चौथ की सरगी में किस प्रकार के भोजन खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: करवा चौथ का व्रत रखती हैं तो पढ़ें यह कथा, वरना उपवास रह जाएगा अधूरा

 

सरगी में कौन-सी चीजें खाएं?

1. दही- करवा चौथ की सरगी की थाली में महिलाओं को दही शामिल करना चाहिए। दही खाने से महिलाओं को पूरे दिन हाइड्रेटेड रहने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही दही कैल्शियम से भरपूर होता है, जो शरीर को पोषण देने का काम करता है। अगर किसी महिला को दही पसंद नहीं है, तो वह दूध भी पी सकती है।

 

2. फल खाएं- फल खाने से व्यक्ति के शरीर को विटामिन और एनर्जी मिलती है। इस वजह से व्रत रखने वाली महिलाओं को अनार, सेब, केला और पपीता जैसे फल खाने चाहिए, जिससे महिलाएं पूरे दिन ऊर्जावान महसूस कर सकें।

 

यह भी पढ़ें: करवा चौथ 2026 पूजा सामग्री लिस्ट: व्रत से पहले खरीद लें ये जरूरी सामान

 

3. नारियल पानी- जिन महिलाओं को नारियल पानी पसंद है, वे नारियल पानी पी सकती हैं। इससे महिलाओं को हाइड्रेटेड रहने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा अनार का जूस भी पी सकती हैं। इसके साथ ही बादाम, काजू और अखरोट खाएं।

 

4. ओट्स खाएं- करवा चौथ के व्रत में महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी, जिससे उन्हें कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में महिलाओं को सरगी में ओट्स खाना चाहिए, ताकि उनके शरीर को फाइबर मिल सके।

 

यह भी पढ़ें: धनतेरस, छोटी दिवाली या भाई दूज, किस दिन होता है यमराज के नाम का दीपदान?

सरगी में क्या न खाएं?

सरगी में तली-भुनी चीजें जैसे पकौड़े खाने से बचना चाहिए। तली-भुनी और मसालेदार चीजें खाने से महिलाओं को बार-बार प्यास लग सकती है, जिससे निर्जला व्रत रखना उनके लिए मुश्किल हो जाएगा। इसके साथ ही ज्यादा मिठाई खाने से बचना चाहिए, क्योंकि ज्यादा मिठाई खाने से महिलाओं को भारीपन महसूस हो सकता है। धार्मिक जानकारों के मुताबिक, करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को तामसिक भोजन, जैसे लहसुन, प्याज, मांस-मछली खाने से बचना चाहिए।


और पढ़ें