logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रक्षाबंधन: सोना या चांदी की राखी बांधना शुभ है या अशुभ, ज्योतिषशास्त्र से समझिए

रक्षाबंधन पर हर बहन अपने भाई को राखी बांधना पसंद करती है। ऐसे में कई बहनें सोने या चांदी की राखी अपने भाई को बांधती हैं। जानें, सोने या चांदी की राखी पहनाना शुभ है या नहीं।

rakhi

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

28 अगस्त को देशभर में लाखों बहनें अपने भाइयों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाने वाली हैं। रक्षाबंधन में राखी बांधने की परंपरा को और खास और यादगार बनाने के लिए कई बहनों ने खास तैयारी की है। इसी लिए कई बहनों ने अपने भाई को सोने या चांदी की राखी बांधने के लिए राखी खरीदी है। ऐसे में आपको सोने या चांदी की राखी बांधने से पहले रक्षाबंधन से जुड़ी धार्मिक मान्यता जाननी चाहिए।

 

इस साल 28 अगस्त को रक्षाबंधन का खास पर्व मनाया जा रहा है। आजकल के दौर में रक्षाबंधन के दिन कई बहनें सोने और चांदी की राखी बांधती हैं। जबकि सनातन धर्म में सदियों से धागे से बनी राखी बांधने की परंपरा चली आ रही है। इसके साथ ही कल कई बहनें अपने भाई के साथ भाभियों को भी राखी बांधने लगी हैं, जबकि कई राज्यों में पहले ऐसा नहीं होता था।

 

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर राखी बांधन का शुभ मुहूर्त क्या है? समय और राहुल काल भी जानिए

सोना या चांदी की राखी शुभ या अशुभ

हिंदू धर्म में राखी सिर्फ एक धागा नहीं होती, इसे इससे कहीं ज्यादा खास माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, धागे से बनी राखी सबसे शुभ और पवित्र मानी जाती है। हालांकि, आजकल कई महिलाएं सोने की राखी बांधती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, राखी बांधने से भाई के जीवन में सुख, शांति और तरक्की मिलती है। इसी तरह ज्योतिषशास्त्र की मान्यता के अनुसार, सोना सुख-संपत्ति और सूर्य का प्रतीक होता है। इसलिए यह माना जा सकता है कि सोने की राखी बांधने से भाई के जीवन में संपत्ति और समृद्धि आ सकती है।

 

ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, चांदी शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इसी वजह से माना जाता है कि चांदी से बनी राखी बांधने से भाई को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इसी वजह से सोने और चांदी की राखी बांधना भी शुभ माना जाता है। हालांकि, हिंदू धर्म के जानकारों के अनुसार, धागे की राखी शुभ होती है। जो बहनें अपने भाई की कलाई पर सोने या चांदी की राखी बांधती हैं, उन्हें पहले धागे वाली राखी बांधनी चाहिए, वरना राखी बांधने की रस्म अधूरी मानी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: भाई के साथ भाभियों को क्यों बांधी जाती है राखी? समझिए लुंबा राखी की परंपरा

क्या भाभियों को राखी बांधना है शुभ?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, पत्नी को अर्धांगिनी कहा जाता है। जब भाई की शादी हो जाती है तो उनकी पत्नी सुख-दुख की सारथी बन जाती है। इसी वजह से देश के कई राज्यों, खासकर राजस्थान में, भाई के साथ भाभी को भी राखी बांधी जाती है, ताकि भाभी को भी जीवन में सुख-शांति मिले। इसी वजह से धार्मिक मान्यता के अनुसार, भाभियों को राखी बांधना शुभ माना जाता है।

 

नोट:यह लेख धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

Related Topic:#Vrat Tyohar

और पढ़ें