राशिफल: मेष से लेकर कन्या तक रहेगी भागदौड़, सिंह से मीन तक किसकी चमकेगी किस्मत?
आज के दिन कई लोग उत्साहित रहने वाले हैं, जिन्हें परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। यहां जानिए आज आपका दिन कैसा रहेगा।

प्रतीकात्मत तस्वीर, Photo Credit-AI Generated
मंगलवार का यह दिन कई लोगों के लिए खुशियों और उत्सव से भरा रहेगा। आज के दिन कई लोग दिवाली का त्योहार मनाने की तैयारी में जुट जाएंगे। वे परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए गिफ्ट खरीद सकते हैं। आज के हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार को कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इसके साथ ही आज का मूलांक 3 है, जो गुरु बृहस्पति के प्रभाव को दर्शाता है। इससे लोगों की ज्ञान और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। ज्योतिष जानकारों के मुताबिक, ग्रहों की चाल बताती है कि ज्यादातर राशियों के लिए यह दिन कर्मप्रधान बनेगा।
आज के दिन की ऊर्जा में संतुलन रहेगा। ग्रहों की स्थिति देखें तो आज चंद्रमा सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। तुला राशि में बुधदेव और शुक्रदेव रहेंगे, जिससे तुला राशि के लोगों के लिए तरक्की की नई राहें खुलेंगी। ग्रहों की यह स्थिति न केवल अटके हुए काम पूरे करेगी, बल्कि भविष्य की योजनाओं की नींव रखने के लिए भी शानदार परिस्थितियां बनाएगी। जो लोग लंबे समय से मानसिक उलझनों या पेशेवर चुनौतियों से जूझ रहे थे, उन्हें आज स्पष्टता और राहत मिलेगी। तो आइए, मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए यह दिन कैसा रहेगा।
यह भी पढ़ें: दीपावली के अलावा नवंबर महीने में कौन से त्योहार मनाए जाएंगे?
राशिफल
मेष
आज आपको रुपये कमाने का नया रास्ता मिलेगा, जिससे भविष्य में आपको धन लाभ होगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।
क्या करें: निर्णय लेते समय बड़े-बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें।
क्या न करें: जल्दबाजी में आकर किसी भी प्रकार का वादा करने से बचें।
वृषभ
दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। धन कमाने के स्रोत बन सकते हैं। इसके अलावा, धन निवेश के लिए समय शुभ है। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर मिलेगा।
क्या करें: अपने खान-पान का विशेष ध्यान दें।
क्या न करें: अपने जरूरी कार्यों को कल पर बिल्कुल न टालें।
मिथुन
आज आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, हालांकि फिजूलखर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। प्रेमी के साथ दिल की बात शेयर करने से आपसी गलतफहमियां दूर होंगी।
क्या करें: नौकरी में संयम बनाए रखें।
क्या न करें: खुद को मानसिक रूप से थकाएं नहीं।
यह भी पढ़ें: अलग अंदाज में कृष्ण, अहमदाबाद के म्यूजियम में रखी मूर्तियों का क्या है रहस्य?
कर्क
ऑफिस में विरोधी शांत रहेंगे और अधिकारियों का समर्थन आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी की कोई बात आपके दिल को छू सकती है।
क्या करें: मानसिक शांति के लिए योग करें।
क्या न करें: पुरानी बातों को याद करके अपना वर्तमान खराब न करें।
सिंह
नौकरी में आपके काम करने के तरीके से प्रभावित होकर सीनियर अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव पार्टनर के साथ किसी छोटी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।
क्या करें: अपने आत्मविश्वास को सकारात्मक दिशा में उपयोग करें।
क्या न करें: अहंकार की भावना को अपने स्वभाव में न आने दें।
कन्या
आपकी मेहनत आज रंग लाएगी। नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। आर्थिक मामलों में समझदारी से लिया गया निर्णय लाभ देगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपके साथ रहेगा।
क्या करें: अपने काम की सूचियां बनाएं।
क्या न करें: दबाव के कारण अपनों की भावनाओं की अनदेखी न करें।
यह भी पढ़ें: हिंदू ही नहीं, ईसाई धर्म में भी पूर्वजों को याद करने का खास दिन, समझें सोल्स डे
तुला
मीडिया से जुड़े जातकों के लिए दिन विशेष लाभदायक रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और पुराने कर्ज चुका पाएंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी खास व्यक्ति के प्रवेश की संभावना बन सकती है।
क्या करें: अपने पहनावे को निखारने पर ध्यान दें।
क्या न करें: दूसरों के मामलों में बेवजह टांग न अड़ाएं।
वृश्चिक
आज आपको दुश्मनों से सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि, आपकी बुद्धि से सभी बाधाएं दूर होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। लव पार्टनर के साथ भावनाओं का आदान-प्रदान बढ़ेगा।
क्या करें: अपने रहस्य और रणनीतिक योजनाओं को गोपनीय रखें।
क्या न करें: किसी की बातों में आकर दुखी न हों।
धनु
आज नौकरी में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। व्यापारियों को बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है। परिवार के साथ धार्मिक या मांगलिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
क्या करें: नई चीजों को सीखने की उत्सुकता बनाए रखें।
क्या न करें: बिना सोचे-समझे किसी को भी उधार देने से बचें।
यह भी पढ़ें: मासिक राशिफल: नवंबर महीने में शुक्र के प्रभाव से किन लोगों को होगा धन लाभ?
मकर
अपने कर्मठ स्वभाव के कारण आपको नौकरी में सफलता मिलेगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताना मानसिक सुकून देगा।
क्या करें: काम के बीच संतुलन बनाकर चलें।
क्या न करें: तनाव को घर के शांत माहौल पर हावी न होने दें।
कुंभ
नए विचारों के साथ काम करने से आपको नौकरी में अनोखी सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। लव लाइफ में ताजगी बनी रहेगी और पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर सकारात्मक चर्चा होगी।
क्या करें: सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
क्या न करें: अपने विचारों को दूसरों पर बलपूर्वक थोपने से बचें।
मीन
नौकरी में आपकी क्रिएटिविटी की भरपूर सराहना होगी। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें। सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए मेहमान के आने के संकेत मिल रहे हैं।
क्या करें: अपने मन की आवाज सुनें।
क्या न करें: आशावादी होकर बिना प्लान के जोखिम न उठाएं।
नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




