नरक चतुर्दशी पर आज किन राशियों की खुलेगी किस्मत? आज का राशिफल जानिए
दिवाली से पहले आज नरक चतुर्दशी पर किन राशियों की किस्मत चमकेगी, किन लोगों की राशि में आज लाभ के योग बन रहे हैं? आज का राशिफल जानिए

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated
दिवाली से पहले आज देशभर में नरक चतुर्दशी मनाया जाएगा। आज का दिन कुछ राशियों के लिए मुश्किल भरा तो कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। आज शनिवार भी है, जो इस वजह से कुछ राशियों पर आज न्याय के देवता शनिदेव का भी प्रभाव रहेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, ग्रहों की स्थिति भी बदल रही है, आज तुला राशि में सूर्य, बुध और मंगल का त्रिग्रही योग और चंद्रमा की स्थिति लोगों को बौद्धिक संतुलन और ठोस निर्णय लेने की अद्भुत शक्ति प्रदान करेगी।
वहीं, आज के दिन का मूलांक 7 है, ऐसे में आज की ऊर्जा कई लोगों को अपनी पुरानी रणनीतियों की समीक्षा करने और पेशेवर मोर्चे पर धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा देगी। मूलांक 7 का यह संकेत देता है कि लोगों को जल्दबाजी में आकर फैसले लेने के बजाय सूझबूझ से निर्णय लेना चाहिए। मेष से लेकर मीन राशि तक की सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? अपना आज का राशिफल जानिए।
यह भी पढ़ें: हिंदू धर्म ही नहीं इन 3 धर्मों के लिए भी बेहद खास है दिवाली, जानें क्या है वजह?
राशिफल
मेष
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में आपको ज्यादा काम नहीं करना पड़ेगा। दोस्त के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आज आप अपनी सूझबूझ से आर्थिक परेशानियों का समाधान पा लेंगे।
क्या करें: ऑफिस के काम को दोपहर से पहले पूरा करें।
क्या न करें: क्रोध में आकर कोई वित्तीय निर्णय बिल्कुल न लें।
वृषभ
आज आपको काम में लापरवाही करने से बचने की जरूरत है। धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेमी के साथ किसी खूबसूरत जगह घूमने की योजना बन सकती है।
क्या करें: अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखकर आगे बढ़ें।
क्या न करें: किसी को भी उधार देने से बचें।
मिथुन
व्यापारियों के लिए दिन मुनाफा कमाने के लिए शुभ है। आज आपको प्रेम जीवन में ईमानदारी बनाए रखना बेहद जरूरी है। पार्टनर की भावनाओं को समझें और उन्हें समय दें।
क्या करें: प्रेम संबंधों को अहमियत दें।
क्या न करें: मानसिक तनाव न लें।
यह भी पढ़ें: आपको भी करियर में चाहिए कामयाबी? गीता के इस श्लोक से समझें सफलता का मंत्र
कर्क
ऑफिस में काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। परिवार के साथ सुकून भरा समय बीतेगा। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
क्या करें: अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें।
क्या न करें: नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर बिल्कुल हावी न होने दें।
सिंह
क्रिएटिव काम से जुड़े लोगों को काम में सफलता मिलने के योग हैं। वित्तीय मोर्चे पर स्थिति शानदार रहेगी। कहीं से अचानक रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ में उत्साह और उमंग का माहौल रहेगा।
क्या करें: जरूरतमंदों और गरीबों की यथासंभव सहायता करें।
क्या न करें: जिद के कारण किसी बनते हुए काम को न बिगाड़ें।
कन्या
अगर आज आप धन निवेश करते हैं, तो आपको बेहतरीन रिटर्न मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी घरेलू मुद्दे पर सार्थक चर्चा हो सकती है। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी पुराने मित्र की दोबारा एंट्री हो सकती है।
क्या करें: अपने खान-पान को संतुलित रखें।
क्या न करें: दूसरों के मामलों में दखलंदाजी करने से बचें।
यह भी पढ़ें: 6 या 7 नवंबर कब मनाएं धनतेरस? जानिए क्या है खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त
तुला
नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की प्रबल संभावना है। प्रेम रिश्तों में चल रहा पुराना तनाव आज बातचीत करने से खत्म हो जाएगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिलेगा।
क्या करें: लव पार्टनर से बात करें।
क्या न करें: सुनी-सुनाई बातों पर आंख मूंदकर बिल्कुल भरोसा न करें।
वृश्चिक
नौकरी में छिपे हुए विरोधी आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
क्या करें: अपने इष्टदेव का स्मरण करें।
क्या न करें: किसी भी प्रकार के शॉर्टकट लेने से बचें।
धनु
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दिवाली पर दोस्तों से गिफ्ट मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लव लाइफ के लिहाज से दिन बेहद खुशनुमा रहने वाला है।
क्या करें: अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें।
क्या न करें: उत्साह में आकर कोई भी कदम न उठाएं।
मकर
रियल एस्टेट या पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद आपके पक्ष में हल हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
क्या करें: अपने अधूरे पड़े काम को आज के दिन पूरा करें।
क्या न करें: काम के तनाव को अपने पारिवारिक जीवन पर हावी न होने दें।
यह भी पढ़ें: रमा एकादशी के दिन किन लोगों का भाग्य बदलेगा? पढ़ें आज का राशिफल
कुंभ
नेटवर्किंग और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत फायदेमंद रहेगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। दोस्तों के सहयोग से लव लाइफ में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।
क्या करें: नई स्किल्स सीखें।
क्या न करें: अपनी योजनाओं को किसी के सामने उजागर न करें।
मीन
नौकरी में आपकी क्रिएटिव सोच दूसरों को प्रभावित करेगी। धार्मिक अनुष्ठान में लव पार्टनर के साथ शामिल होने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और अपनापन बना रहेगा।
क्या करें: सकारात्मक सोच के साथ काम करें।
क्या न करें: अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें।
नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




