logo

मूड

ट्रेंडिंग:

करियर में मिलेगी चुनौती या भाग्य देगा साथ, राशिफल से जानिए कैसा बीतेगा आज का दिन

आज कई लोगों को करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। राशिफल के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आज आपका दिन।

rashifal, राशिफल

प्रतीकात्मक तस्वीर,Photo Credit- AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शनिवार के दिन खास तौर पर शनि ग्रह का प्रभाव रहेगा। इस दिन जो लोग ईमानदारी से मेहनत करेंगे, उन्हें सफलता मिलेगी। इसके बजाय जो लोग काम करने में आलस करेंगे या काम टालेंगे, उन्हें करियर से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज के दिन कई लोग सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज का मूलांक 6 है, जो शुक्र ग्रह के प्रभाव से कला, सौंदर्य, सुख-सुविधाओं और आकर्षण को बढ़ाने का संकेत देता है।

 

आज के दिन की ऊर्जा का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा। आज का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण निर्णय लेने और अटके हुए कामों को पूरा करने के लिए बेहद शुभ है। आज लोगों के लिए करियर में सफलता के नए द्वार खुलेंगे। आज लोग सफलता पाने के लिए काम करते नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी लोगों के लिए 24 अक्टूबर 2026 का यह दिन कैसा रहने वाला है।

 

यह भी पढ़ें:  28 या 29 अक्टूबर कब है करवा चौथ? जानें शुभ मुहूर्त से लेकर चांद दिखने का समय

आज का राशिफल

मेष राशि

 

आज का दिन आपके लिए बेहद सकारात्मक और सुखद रहेगा। इस दिन आप अपने लव पार्टनर को तोहफा देंगे, जिससे उनका मन खुश रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन शुभ है। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है।

क्या करें: निर्णय लेते समय अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।

क्या न करें: गुस्से में आकर ऑफिस में किसी से तीखी बहस न करें।

 

वृषभ राशि

 

आज आपको रुका हुआ धन मिलने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेमी के साथ किसी छोटी यात्रा की योजना बन सकती है।

क्या करें: अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान को शामिल करें।

क्या न करें: किसी को भी बिना सोचे-समझे उधार देने से बचें।

 

मिथुन राशि

 

नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां दूर होंगी। पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से रिश्ते में विश्वास और अधिक गहरा होगा।

क्या करें: ऑफिस में अपने काम पर पूरी तरह फोकस बनाए रखें।

क्या न करें: अपनी रणनीतियों को किसी अनजान व्यक्ति से शेयर न करें।

 

यह भी पढ़ें: भगवान राम ने कहा था मौत के बाद खत्म होता है बैर, फिर हर साल क्यों जलता है रावण?

 

कर्क राशि

 

आज के दिन आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, परंतु भविष्य के लिए बचत करना शुरू करना समझदारी होगी। जीवनसाथी की कोई बात आपके मन को प्रसन्न कर देगी।

क्या करें: अपनी वाणी में मधुरता और संयम रखें।

क्या न करें: खरीदारी पर नियंत्रण रखें।

 

सिंह राशि

 

आज आपको दफ्तर में अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा और आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक मोर्चे पर किया गया निवेश भविष्य में बड़ा लाभ देगा। लव लाइफ में उत्साह और उमंग बनी रहेगी।

क्या करें: आत्मविश्वास से भरे रहें।

क्या न करें: अपने अहंकार को रिश्तों के बीच में बिल्कुल न आने दें।

 

कन्या राशि

 

नौकरी और कारोबार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए साधन भी मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे।

क्या करें: दस्तावेजों को अच्छी तरह जांचने के बाद ही साइन करें।

क्या न करें: अपनी खान-पान का ध्यान रखें।

 

यह भी पढ़ें: रावण ने 9 ग्रहों को एक साथ कैसे साध लिया था? रावण संहिता से समझिए

 

तुला राशि

 

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए धन की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।

क्या करें: क्रिएटिव कामों में समय बिताएं।

क्या न करें: किसी भी बात को लेकर अधिक सोचने या तनाव लेने से बचें।

 

वृश्चिक राशि

 

नौकरी में छिपे हुए विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं और जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। लव पार्टनर की भावनाओं को समझें।

क्या करें: अपने काम की योजना बनाएं।

क्या न करें: जल्दबाजी में कोई भी बड़ा निर्णय न लें।

 

धनु राशि

 

नौकरी में आपके सुझावों का स्वागत होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और उल्लास बना रहेगा। यात्रा के दौरान किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

क्या करें: अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें।

क्या न करें: उत्साह में आकर कोई भी वादा करने से बचें।

 

यह भी पढ़ें: आलू अमेरिका से, साबूदाना ब्राजील आया; फिर नवरात्र की थाली में कैसे मिली जगह?

 

मकर राशि

 

दफ्तर में कठिन परिश्रम का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। संपत्ति या गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह दिन शुभ है। जीवनसाथी का सहयोग आपके हर कदम पर बना रहेगा, जिससे आपका मनोबल ऊंचा रहेगा।

क्या करें: अपनी प्राथमिकताओं को तय करें।

क्या न करें: काम के तनाव को अपने निजी जीवन पर हावी न होने दें।

 

कुंभ राशि

 

ऑफिस में आपको नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

क्या करें: नए विचारों को अपनाएं और टीम वर्क को बढ़ावा दें।

क्या न करें: अपने काम को कल पर टालने की आदत से बचें।

 

मीन राशि

 

ऑफिस का माहौल आपके शानदार रहेगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के स्पष्ट संकेत हैं। प्रेम जीवन में सुखद पलों का आनंद लेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है।

क्या करें: अपने मन की आवाज सुनें और जरूरतमंदों की मदद करें।

क्या न करें: किसी भी प्रकार के नकारात्मक चर्चाओं से दूर रहें।

 

नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें