logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राशिफल: करवा चौथ पर किन राशियों के लोगों के जीवन में आएंगी खुशियां?

आज के दिन लाखों लोग करवा चौथ का त्योहार मनाएंगे। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करेंगी।

rashifal

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बुधवार का यह दिन लाखों लोगों के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस दिन लाखों लोग करवा चौथ का पर्व मनाएंगे। इस दिन महिलाएं अपने सुखी वैवाहिक जीवन के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करेंगी।हिंदू पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो आध्यात्मिक उन्नति, मानसिक शांति और नए संकल्पों के लिए बेहद शानदार मानी जाती है। आज का मूलांक 2 बनता है, जो चंद्रमा के प्रभाव को दर्शाता है। यह मूलांक आपसी तालमेल और सहयोग की भावना को मजबूत करता है, जिससे रिश्तों में प्रेम बढ़ता है।

 

ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो चंद्रमा की स्थिति से लोगों को मानसिक शांति मिलेगी। सूर्य और बुध के मिलन से बौद्धिक क्षमता बेहतर होगी, जिससे अटके हुए निर्णय आसानी से लिए जा सकेंगे। दिन की ऊर्जा सकारात्मक और ऊर्जावान है। साथ ही, यह भविष्य की योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए बेहद अच्छा है।

 

यह भी पढ़ें:  करवा चौथ से लेकर संकष्टी तक, इन व्रतों में चंद्रमा देखकर होता है पारण

राशिफल

 

1. मेष राशि

 

नौकरी में आपकी मेहनत की सराहना होगी। अधिकारियों का सहयोग मिलने से अटके हुए प्रोजेक्ट पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन खुश रहेगा।

क्या करें: महत्वपूर्ण कार्यों को सुबह करें।

क्या न करें: गुस्से में आकर किसी से भी वाद-विवाद न करें।

 

2. वृषभ राशि

 

नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेमी के साथ किसी छोटी यात्रा की योजना बन सकती है, जिससे रिश्ते में नयापन आएगा।

क्या करें: अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

क्या न करें: लोगों पर तुरंत आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।

 

3. मिथुन राशि

 

आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। लव लाइफ में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। साथी के साथ दिल की बातें साझा करने से मन हल्का और प्रसन्न रहेगा।

क्या करें: नए विचारों का स्वागत करें।

क्या न करें:मानसिक रूप से तनाव में लें।

 

यह भी पढ़ें: 12 महीनों में कार्तिक को ही क्यों मानते हैं मोक्षदायी? स्कंद पुराण से समझें वजह

 

4. कर्क राशि

 

नौकरी में सहकर्मियों का पूरा समर्थन मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।

क्या करें: अपने मन की आवाज सुनें।

क्या न करें: पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान रिश्तों के बीच न आने दें।

 

5. सिंह राशि

 

बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आमदनी के नए स्रोत बनने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लव पार्टनर की कोई सरप्राइज बात आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगी।

क्या करें: अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करें।

क्या न करें: अहंकार के कारण दूसरों की सलाह न दें।

 

6. कन्या राशि

 

आपकी बारीक नजर से किए गए काम आपको सफलता दिलाएंगे। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ेगा। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।

क्या करें:  कागजी कार्रवाई को पूरी तरह दुरुस्त रखें।

क्या न करें: काम में लापरवाही न बरतें।

 

यह भी पढ़ें: 16 सोमवार का व्रत सिर्फ पति के लिए नहीं, हर मनोकामना पूरी करने के लिए भी है खास

 

7. तुला राशि

 

मीडिया और जनसंपर्क से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी और आप बचत करने में सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस की अधिकता रहेगी।

क्या करें: अपने निर्णयों में संतुलन बनाए रखें।

क्या न करें: निजी जीवन में उथल-पुथल न मचाएं।

 

8. वृश्चिक राशि

 

आप आज आर्थिक मामलों में सोच-समझकर ही पूंजी निवेश करें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। आपकी थोड़ी-सी भी परवाह रिश्ते की दूरियों को मिटा सकती है।

क्या करें: ध्यान या योग का सहारा लें।

क्या न करें: किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें।

 

9. धनु राशि

 

नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने से उत्साह बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। धार्मिक या दार्शनिक विषयों पर साथी के साथ चर्चा होगी, जिससे वैचारिक जुड़ाव और अधिक मजबूत होगा।

क्या करें: अपने लक्ष्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें।

क्या न करें: उत्साह में आकर वादा करने से बचें।

 

यह भी पढ़ें: करवा चौथ व्रत रखने से पहले जानें सारे नियम, वरना व्रत रह जाएगा अधूरा

 

10. मकर राशि

 

नौकरी में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। संपत्ति या गाड़ी खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मानसिक राहत महसूस होगी।

क्या करें: अपने दिनभर की रूपरेखा तैयार कर लें।

क्या न करें: काम के तनाव को अपने घर पर हावी न होने दें।

 

11. कुंभ राशि

 

आज आपको मित्रों के सहयोग से लव लाइफ में नई ऊर्जा मिलेगी। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से आपसी समझ और अधिक गहरी होगी।

क्या करें: आधुनिक तकनीकों को अपने कार्यक्षेत्र में शामिल करें।

क्या न करें: काम को कल पर टालने की आदत दूर रहें।

 

12. मीन राशि

 

अगर आपका धन फंसा हुआ था, तो उसके वापस मिलने की उम्मीद है। प्रेम जीवन में सुखद अहसास बना रहेगा। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है।

क्या करें: जरूरतमंदों की मदद करें।

क्या न करें: आर्थिक मामलों में किसी पर भरोसा न करें।

 

नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें