आज के दिन लाखों लोग विश्वकर्मा जयंती का पर्व मना रहे हैं। जिस वजह से हर तरफ आज के दिन उत्साह और खुशी का माहौल है। आज के दिन सभी भक्त सृष्टि के वास्तुकार कहे जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-पाठ करेंगे। साथ ही कई लोग कुछ नई चीजें खरीदेंगे। धार्मिक जानकारों के अनुसार, व्यक्ति को खरीदारी करते समय शुभ मुहूर्त का खास ख्याल रखना चाहिए, वरना अशुभ समय में खरीदारी करने से अशुभ परिणाम हो सकते हैं। इसके साथ ही भक्तों को त्योहार मनाने से पहले यह जानना चाहिए कि आज किन कामों को करने से व्यक्ति को बचना चाहिए।
17 सितंबर को गुरुवार के दिन पूरे देश में विश्वकर्मा जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन लोगों को खास तरीके से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अराधना करनी चाहिए। इसके साथ ही लोगों को आज कुछ खास काम करने चाहिए, जिससे व्यक्ति को जीवन में सुख-संपत्ति मिले।
यह भी पढ़ें: 17 सितंबर का राशिफल: विश्वकर्मा जयंती के दिन किन लोगों पर बरसेगी धन-संपत्ति
क्या है शुभ मुहूर्त?
विश्वकर्मा जयंती के दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने के लिए 3 मुहूर्त बेहद शुभ हैं, जिस दौरान भक्तों को पूजा करनी चाहिए। आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।
पहला शुभ मुहूर्त- सुबह 07:58 से लेकर सुबह 10:43 बजे तक।
दूसरा शुभ मुहूर्त- दोपहर 12:15 बजे से दोपहर 01:48 बजे तक।
तीसरा शुभ मुहूर्त- शाम 04:52 बजे से 06:24 बजे तक होगा।
धार्मिक जानकारों के अनुसार, नई चीजों की खरीदारी के लिए सुबह 4 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम के 4 बजकर 23 मिनट तक रवि योग रहेगा। इस दौरान व्यक्ति को कोई भी नई चीज खरीदनी चाहिए। हालांकि, राहु काल के समय पूजा-पाठ और खरीदारी से बचना चाहिए। उस हिसाब से आज दोपहर 01:48 बजे से 03:20 बजे तक राहु काल रहेगा। इस दौरान लोगों को शुभ काम करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें: 17 या 18 सितंबर कब मनाई जाएगी विश्वकर्मा पूजा? तारीख और खरीदारी का टाइम जानें
कैसे करें विश्वकर्मा जी की पूजा?
हिंदू धर्म के जानकारों के हिसाब से व्यक्ति को विश्वकर्मा पूजा करने से पहले एक चौकी पर भगवान की प्रतिमा को स्थापित करना चाहिए। उसके बाद चौकी के आसपास फूलों से सजावट करनी चाहिए। जिसके बाद पूजा की शुरुआत करनी चाहिए, जिसके लिए भक्तों को पहले घी का एक दीपक जलाना चाहिए। साथ ही संकल्प लेकर पूजा करनी चाहिए। जिसके बाद भगवान के सामने फल, फूल और मिठाई अर्पित करें। आखिर में पूरा परिवार एक साथ मिलकर आरती करें।
विश्वकर्मा जयंती पर क्या न करें?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, विश्वकर्मा जयंती के दिन व्यक्ति को मशीनों और औजारों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
भक्तों को विश्वकर्मा पूजा के दिन तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए। मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: 24 या 25 सितंबर कब है अनंत चतुर्दशी? जानें गणेश विसर्जन की सही तारीख और मुहूर्त
इस दिन भक्तों को दूसरों से बहस-झगड़ा नहीं करना चाहिए, साथ ही दूसरों को कड़वे शब्द नहीं बोलने चाहिए।
लोगों को इस दिन दूसरों से रुपये उधार लेने या देने से बचना चाहिए।
नोट- यह लेख धार्मिक मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।