logo

मूड

ट्रेंडिंग:

 17 या 18 सितंबर कब मनाई जाएगी विश्वकर्मा पूजा? तारीख और खरीदारी का टाइम जानें

सितंबर महीने में विश्वकर्मा जयंती मनाई जाएगी। इस दिन सभी भक्त न सिर्फ पूजा-पाठ करेंगे, बल्कि नया सामान भी खरीदेंगे। जानें किस दिन विश्वकर्मा पर्व मनाया जाएगा।

lord Vishwakarma

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सनातन धर्म में विश्वकर्मा पूजा बेहद शुभ त्योहार माना जाता है। इस त्योहार में न सिर्फ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की जाती है, बल्कि घर की मशीनों, गाड़ियों, दुकानों और कारखानों की भी पूजा की जाती है। धार्मिक जानकारों के अनुसार, इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा-पाठ करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और संपत्ति आती है। इस दिन भक्तों को सिर्फ मशीनें खरीदनी ही नहीं चाहिए, बल्कि मशीन और गाड़ियां खरीदना भी शुभ माना जाता है। सभी भक्तों को शुभ समय पर नई चीजें खरीदनी चाहिए।

 

विश्वकर्मा पूजा हर साल कन्या संक्रांति के समय पर मनाया जाता है। ज्योतिष जानकारों के अनुसार, कन्या संक्रांति का समय तब आता है, जब सूर्य ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करते हैं। इसी दिन को कन्या संक्रांति माना जाता है। इस साल सितंबर महीने में विश्वकर्मा जयंती मनाई जाएगी। जानकारी के लिए बता दें, विश्वकर्मा पूजा को विश्वकर्मा जयंती त्योहार के नाम भी कहा जाता है।

 

यह भी पढ़ें: 24 या 25 सितंबर कब है अनंत चतुर्दशी? जानें गणेश विसर्जन की सही तारीख और मुहूर्त

कब है विश्वकर्मा पूजा?

हिंदू पंचांग के अनुसार, 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती मनाई जाएगी। इस दिन सभी लोगों को सुबह उठकर स्नान करना चाहिए, जिसके बाद भगवान विश्वकर्मा की पूजा-पाठ करनी चाहिए, ताकि भगवान विश्वकर्मा की कृपा से भक्तों के जीवन में सुख-संपत्ति बनी रहे। सुबह की पूजा-पाठ के बाद लोगों को जरूरत के हिसाब से कोई नई चीज खरीदनी चाहिए। यह खरीदारी शुभ समय पर करनी चाहिए।

खरीदारी का शुभ मुहूर्त

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस साल विश्वकर्मा जयंती पर रवि योग रहेगा। रवि योग के दौरान किए गए काम बेहद शुभ माने जाते हैं। माना जाता है कि रवि योग में किए गए काम का लाभ व्यक्ति को भविष्य में मिलता है। इस हिसाब से विश्वकर्मा जयंती के दिन सुबह 4 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम के 4 बजकर 23 मिनट तक रवि योग रहेगा। इस दौरान व्यक्ति को कोई भी नई चीज खरीदनी चाहिए। इस समय जमीन, गाड़ी या कोई भी नई चीज खरीदना बेहद शुभ होगा। रवि योग के अलावा व्यक्ति रात 7 बजकर 59 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 23 मिनट तक भी खरीदारी कर सकता है। यह समय भी शुभ होगा।

 

यह भी पढ़ें: 16 सितंबर का राशिफल: तुला को रहना होगा सतर्क, सिंह राशि पर होगी किस्मत मेहरबान

पूजा का महत्व क्या है?

धार्मिक कथाओं के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा ब्रह्मा जी के मानस पुत्र थे। उन्होंने रावण की लंका में सोने का महल, स्वर्ग लोक और इंद्रप्रस्थ जैसे नगर बनाए थे। इसके अलावा माना जाता है कि देवी-देवताओं के अस्त्र-शस्त्रों का निर्माण भी भगवान विश्वकर्मा ने ही किया था। इसी वजह से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-पाठ करने से व्यक्ति के जीवन में समृद्धि और वैभव मिलता है।

 

नोट- यह लेख धार्मिक मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

Related Topic:#Vrat Tyohar

और पढ़ें