logo

मूड

ट्रेंडिंग:

साप्ताहिक राशिफल: ग्रहों की दशा, आपके जीवन में क्या बदलाव लाएगी? जानिए हर बात

यह हफ्ता 31 अगस्त से लेकर 6 सितंबर तक रहने वाला है। इस हफ्ते कई लोगों के लिए बेहद सुखद रहेगा। जब धनु राशि की किस्मत हीरे जैसी चमकेगी। यहां जानिए यह हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा।

rashifal

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

यह हफ्ता कई लोगों के लिए रोचक और सुखद रहने वाला है। जबकि कई लोगों को इस हफ्ते उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जहां एक तरफ धनु और मीन राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ मेष और कन्या राशि के लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। ग्रहों की चाल पर देखें तो 1 सितंबर को चंद्र ग्रह मेष राशि में रहेंगे। 3 सितंबर को मीन राशि में विराजमान रहेंगे, जिसके बाद 5 सितंबर को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में विराजमान हैं और बुध तथा शुक्र का अनुकूल प्रभाव बना हुआ है। ग्रहों का यह योग मन में नए विचार लाएगा। जिससे निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी।

 

सप्ताह की शुरुआत की यह ऊर्जा उत्साह, आत्म-विश्वास और नई संभावनाओं को जन्म देने वाली है। हालांकि, राहु के मूलांक प्रभाव के कारण जल्दबाजी या उत्साह में लिया गया कोई भी फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। धैर्य, स्पष्ट सोच और संतुलन बनाकर काम करना इस समय सबसे बेहतर रणनीति होगी। यह समय अपने लक्ष्यों को व्यवस्थित करने के लिए होगा। पारिवारिक और पेशेवर जीवन में तालमेल बिठाने के लिए बेहद शानदार है।

 

यह भी पढ़ें: 31 अगस्त का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक क्या करें कि दिन अच्छा हो जाए?

राशिफल

मेष राशि

 

इस हफ्ते में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। दफ्तर में आपकी क्षमता की सराहना होगी। आर्थिक मामलों में स्थिति स्थिर रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। साथ में सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा।

क्या करें: रोजाना सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

क्या न करें: ऑफिस में सहयोगियों के साथ बहस करने से बचें।

 

वृषभ राशि

 

व्यापार में नए सौदे मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे वित्तीय राहत मिलेगी। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है।

क्या करें: शुक्रवार को किसी कन्या को सफेद मिठाई दान करें।

क्या न करें: लेन-देन के मामलों में आंख मूंदकर भरोसा न करें।

 

मिथुन राशि

 

दफ्तर में आपकी बौद्धिक क्षमता और काम की तारीफ होगी। प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से सप्ताह शुभ है। अगर आप सिंगल हैं तो किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

क्या करें: गाय को हरा चारा खिलाएं और गणेश जी की पूजा करें।

क्या न करें: अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

 

यह भी पढ़ें: क्या है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की कथा? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें

 

कर्क राशि

 

नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कारोबारी यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। धन के आगमन के साथ-साथ संचित धन में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। जीवनसाथी का हर मोर्चे पर पूरा सहयोग मिलेगा।

क्या करें: शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें।

क्या न करें: योजनाओं के बारे में किसी व्यक्ति से चर्चा न करें।

 

सिंह राशि

 

ऑफिस में हफ्ता अच्छा बीतेगा। नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए समय शानदार है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और किसी पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ दूर की यात्रा की योजना बन सकती है।

क्या करें: सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।

क्या न करें: अपने भीतर अहंकार न आने दें।

 

कन्या राशि

 

काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। कारोबारियों को नए साझेदार मिल सकते हैं। आय के मामले में सप्ताह औसत रहेगा। लव लाइफ में थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। 

क्या करें: पक्षियों को दाना डालें और अपने पास हरा रुमाल रखें।

क्या न करें: दस्तावेज पर बिना पढ़े साइन न करें।

 

यह भी पढ़ें: 3 या 4 सितंबर कब है जन्माष्टमी? सही तारीख जानिए, व्रत के नियम पढ़ें

 

तुला राशि

 

बिजनेस में बेहतरीन सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ के अवसर बन सकते हैं। लव पार्टनर के साथ समझ बढ़ेगी। 

क्या करें: मां लक्ष्मी की पूजा करें।

क्या न करें: व्यक्तिगत जीवन के फैसलों में दूसरों को साइन न करने दें।

 

वृश्चिक राशि

 

नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें, बड़ा खर्च सामने आ सकता है। प्रेम जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। बातों को तूल न दें और शांति से मामलों को सुलझाएं।

क्या करें: मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें या सुनें।

क्या न करें: जल्दबाजी और गुस्से में आकर कोई बड़ा फैसला न लें।

 

धनु राशि

 

इस हफ्ते भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में किस्मत हीरे की तरह चमकेगी। विदेश से जुड़े व्यापार या शिक्षा में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लव लाइफ बेहद खुशनुमा रहेगी। नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

क्या करें: गुरुवार को माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

क्या न करें: सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें।

 

यह भी पढ़ें: भाद्रपद महीने की दस्तक, खूब आएंगे व्रत-त्योहार, लिस्ट देखिए

 

मकर राशि

 

ऑफिस में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। 

क्या करें: शनिवार के दिन शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

क्या न करें: काम के सिलसिले में किसी से कड़वी भाषा में बात न करें।

 

कुंभ राशि

 

आपकी नए विचारों की सराहना होगी। नेटवर्किंग से व्यावसायिक लाभ मिलेगा। आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा, लेकिन नए खर्च भी सामने आएंगे।  पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा।

क्या करें: जरूरतमंदों को कपड़ों का दान करें।

क्या न करें: नकारात्मक सोच वाले लोगों की संगति से दूर रहें।

 

मीन राशि

 

नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होंगी। धन लाभ के अच्छे योग हैं, पुरानी देनदारियों से मुक्ति मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से आपसी संबंध मजबूत होंगे।

क्या करें: केले के पेड़ की पूजा करें।

क्या न करें: वित्तीय मामलों में किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं।

 

नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें