आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, क्या कह रहीं ग्रह दशाएं? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
यह हफ्ता कई लोगों के लिए बेहद सुखद रहने वाला है। इस हफ्ते धनु राशि के लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। उसके साथ ही इस हफ्ते तुला राशि के लोगों के लिए खुशियों से भरा रहेगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini
अगस्त महीने का आखिरी हफ्ता कई लोगों के लिए बेहद यादगार रहने वाला है। इस हफ्ते कई लोगों के जीवन में अहम बदलाव आएगा। जहां एक तरफ तुला राशि के लोगों को अचानक धन लाभ होगा, वहीं दूसरी तरफ धनु राशि के लोगों को नई नौकरी मिलेगी। 24 से 28 अगस्त 2026 का यह समय ग्रहों की विशेष चाल के कारण सभी 12 राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस हफ्ते का मूलांक 6 बन रहा है, जो शुक्र ग्रह का प्रतीक है और जीवन में सुख, समृद्धि, सौंदर्य तथा भौतिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि का संकेत देता है। इस अवधि में चंद्रमा की चाल मकर से कुंभ राशि में होगी, जबकि सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में विराजमान रहेंगे।
इस हफ्ते सिंह राशि में सूर्य और बुध के संगम से बुधादित्य योग का प्रभाव बना रहेगा, जो लोगों को दफ्तर में मान-सम्मान और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करेगा। वहीं मंगल की शुभ ऊर्जा, उत्साह और साहस में बढ़ोतरी होगी, जिससे रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। हालांकि, कुंभ राशि में चंद्रमा का प्रवेश कुछ लोगों के लिए मानसिक उथल-पुथल और भावनात्मक संवेदनशीलता ला सकता है। कुल मिलाकर यह हफ्ता पुराने विवादों को सुलझाने, करियर में नए आयाम छूने और वित्तीय योजनाओं को गति देने के लिए एक आदर्श समय साबित होगा।
यह भी पढ़ें: 23 अगस्त राशिफल: पुत्रदा एकादशी पर किन राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा?
राशिफल
मेष राशि
इस हफ्ते आपको नौकरी में वर्क प्रेशर का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। पुराने निवेश से अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। पार्टनर के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा।
आज क्या करें: सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई भी बड़ा आर्थिक निर्णय न लें।
वृषभ राशि
नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी लेकिन पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। लव लाइफ में थोड़ी गलतफहमियां आ सकती हैं। संवाद बनाए रखें और एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करें।
आज क्या करें: मां लक्ष्मी की पूजा करें।
आज क्या न करें: किसी भी व्यक्ति से अहंकार या कड़वे शब्दों में बात करने से बचें।
मिथुन राशि
बुद्धि के बल पर आप कठिन काम भी आसानी से निकाल लेंगे। बिजनेस पार्टनरशिप में भारी फायदा होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। पार्टनर के साथ आउटिंग की योजना बनेगी। रिश्तों में नया उत्साह और ताजगी देखने को मिलेगी।
आज क्या करें: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
आज क्या न करें: एक साथ कई कामों में हाथ न डालें।
यह भी पढ़ें: 23 या 24 अगस्त कब है पुत्रदा एकादशी? सही तारीख, पारण का समय और महत्व जानिए
कर्क राशि
दफ्तर में काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें, वरना बजट बिगड़ सकता है। धैर्य से काम लें। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपको तनावमुक्त रखेगा। प्रेम संबंधों में गहराई और प्रगाढ़ता आएगी।
आज क्या करें: शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं।
आज क्या न करें: किसी के बहकावे में आकर अपनी योजनाएं शेयर न करें।
सिंह राशि
आपकी राशि में सूर्य का गोचर आपके आत्मविश्वास को बुलंद रखेगा। सरकारी कामों में सफलता और धन लाभ के योग हैं। नई व्यापारिक डील फाइनल होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। पार्टनर आपकी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेगा।
आज क्या करें: सूर्यदेव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।
आज क्या न करें: सहयोगियों के प्रति अपना रवैया सख्त या उग्र न रखें।
कन्या राशि
आज आपके विरोधी एक्टिव हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। पेशेवर मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। आर्थिक मामलों में समझदारी से लिया फैसला ही लाभ देगा। प्रेम जीवन में थोड़ा संयम रखें।
आज क्या करें: पक्षियों को हरा चारा या दाना डालें।
आज क्या न करें: किसी को भी इस अवधि में पैसा उधार देने की गलती न करें।
यह भी पढ़ें: जरूरत से ज्यादा सामान जोड़ना परेशानी की वजह? जैन धर्म का अपरिग्रह सिद्धांत समझिए
तुला राशि
कला, मीडिया और डिजाइनिंग से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतरीन है। आमदनी में सुधार होगा। नए संपर्क भविष्य में बड़ा वित्तीय फायदा दिलाएंगे। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।
आज क्या करें: छोटी बच्चियों को सफेद कपड़े दें।
आज क्या न करें: आलस के कारण अपने महत्वपूर्ण अवसरों को हाथ से न जाने दें।
वृश्चिक राशि
प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का मन बन सकता है। ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी, बचत पर ध्यान दें। परिवार और पार्टनर के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा। थोड़ा समय निकालकर साथी के साथ बात करें।
आज क्या करें: हनुमान जी के मंदिर में गुड़ और चने का प्रसाद चढ़ाएं।
आज क्या न करें: गुस्सा करने से बचें।
धनु राशि
इस हफ्ते भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। छोटी-मोटी व्यावसायिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है, फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। साथ में कहीं घूमने की योजना बन सकती है।
आज क्या करें: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: अपनी जिम्मेदारियों से भागने या काम टालने की कोशिश न करें।
यह भी पढ़ें: अगर चाहते हैं दुखों से मुक्ति तो अपनाएं बुद्ध के बताए ये मार्ग, बदल जाएगा जीवन
मकर राशि
आपको पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना है। आर्थिक मामलों में संभलकर चलें। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लव पार्टनर के साथ संवादहीनता न होने दें। छोटी बातों को तूल न दें, शांत मन से बात सुलझाएं।
आज क्या करें: शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: किसी भी जोखिम भरे निवेश या शेयर मार्केट में दांव लगाने से बचें।
कुंभ राशि
चंद्रमा की चाल आपकी राशि में होने से मानसिक स्पष्टता मिलेगी। नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। लव पार्टनर के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। दोनों मिलकर भविष्य के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
आज क्या करें: चींटियों को आटा डालें और नीले रंग के वस्त्र पहनें।
आज क्या न करें: अपने फैसलों पर दूसरों का अत्यधिक प्रभाव न पड़ने दें।
मीन राशि
विदेश से जुड़े कामों या कंपनियों से लाभ की उम्मीद है। बजट बनाकर चलना सही रहेगा, क्योंकि अचानक कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं। भावनात्मक रूप से आप खुद को थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं।
आज क्या करें: भगवान विष्णु की पूजा करें और केले के वृक्ष पर जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: निगेटिव विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें और तनाव से दूर रहें।
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




