नए साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। मुस्लिम समुदाय में आने वाले इस्लामिक त्योहारों और पवित्र महीनों को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। इस्लामिक यानी हिजरी कैलेंडर पूरी तरह चंद्रमा की चाल पर आधारित होता है, इसलिए इसके त्योहार हर साल अंग्रेजी कैलेंडर के मुकाबले आगे-पीछे होते रहते हैं। ऐसे में रमजान, ईद-उल-फितर, ईद-उल-अजहा, मुहर्रम और ईद-उल-मिलाद जैसे अहम मौके 2026 में किन तारीखों पर पड़ सकते हैं, इसे लेकर लोग पहले से ही जानकारी जुटा रहे हैं।
साल 2026 में रमजान की शुरुआत फरवरी के आखिर में होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे रोजेदारों को ठंडे मौसम में रोजा रखने का अवसर मिलेगा। वहीं, मार्च में ईद-उल-फितर और मई में बकरीद आने की उम्मीद है। इसके अलावा पूरे साल इसरा मिराज, लैलत-उल-कद्र, आशूरा और इस्लामिक नववर्ष जैसे कई महत्वपूर्ण धार्मिक दिन भी पड़ेंगे। चांद दिखने के साथ इनमें बदलाव संभव है लेकिन संभावित तारीखों के आधार पर लोग अभी से अपनी धार्मिक और पारिवारिक तैयारियों की योजना बनाने में जुट गए हैं।
यह भी पढ़ें: अग्निपूजक धर्म कौन-कौन से हैं, हिंदुओं से कितनी मिलती है इन धर्मों की परंपरा?
इस्लामिक कैलेंडर 2026
हिजरी महीने का नाम अंग्रेजी महीने की डेट्स
रजब 1447 - 21 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026
शाबान 1447 - 21 जनवरी – 18 फरवरी, 2026
रमजान 1447 - 19 फरवरी – 20 मार्च, 2026
शव्वाल 1447 - 21 मार्च – 18 अप्रैल, 2026
ज़िलकादा 1447 - 19 अप्रैल – 18 मई 2026
जिलहिज्जा 1447 - 19 मई – 16 जून, 2026
मुहर्रम 1448 - 17 जून – 15 जुलाई, 2026
सफर 1448 - 16 जुलाई – 14 अगस्त, 2026
रबिउल अव्वल 1448 - 15 अगस्त – 12 सितंबर, 2026
रबिउस्सानी 1448 - 13 सितंबर – 12 अक्टूबर, 2026
जमादिल ऊला 1448 - 13 अक्टूबर – 11 नवंबर, 2026
जमादि उल आखिर 1448 - 12 नवंबर – 10 दिसंबर, 2026
यह भी पढ़ें: बृजभूषण शरण सिंह को 'राष्ट्रकथा' सुनाने वाले सद्गुरु रितेश्वर कौन हैं?
मुस्लिम त्योहार 2026
तारीख त्योहार
16 जनवरी 2026 - इसरा मिराज
20 जनवरी 2026 - शाबान की शुरुआत
19 फरवरी 2026 - रमजान शुरू
17 मार्च 2026 - लैलत-उल-कद्र
20 मार्च 2026 - शव्वाल का आरंभ, ईद-उल-फितर
27 मई 2026 - ईद-उल-अजहा
25 जून 2026 - आशूरा उपवास
25 अगस्त 2026 - ईद-उल-मिलाद