logo

ट्रेंडिंग:

एशिया कप के 'किंग' बने अभिषेक शर्मा, कोहली-रिजवान सब छूटे पीछे

अभिषेक शर्मा टी20 एशिया कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

Abhishek Sharma Asia Cup

श्रीलंका के खिलाफ अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान शॉट खेलते अभिषेक शर्मा। (Photo Credit: BCCI/X)

भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एशिया कप 2025 में गदर काट रहे हैंअभिषेक ने सुपर-4 में बांग्लादेश के खिलाफ 75 जबकि पाकिस्तान के सामने आतिशी 74 रन जड़े थेअब उन्होंने सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 31 गेंद में 61 रन की धमाकेदार पारी खेली है। उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। अभिषेक अपनी इस पारी के दौरान टी20 एशिया कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

 

इस मामले में उन्होंने विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान जैसे दिग्गजों को पछाड़ दिया है। अभिषेक के नाम इस एशिया कप में 6 मैचों में 309 रन हो गए हैं। पाकिस्तान के रिजवान ने 2022 के टी20 एशिया कप में 281 रन बनाए थे। टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली ने उसी संस्करण में 276 रन बटोरे थे। अभिषेक ने शुक्रवार (26 सितंबर) को श्रीलंका के खिलाफ 29वां रन बनाते ही कोहली को पीछे छोड़ा। इसके कुछ देर बाद वह रिजवान से भी आगे निकल गए। अभिषेक ने टी20 एशिया कप के एक संस्करण में 300 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज बनने की भी उपलब्धि हासिल की

 

यह भी पढ़ें: रिंकू के साथ सूर्या ने क्या किया? 'डेड-रबर' मैच में भी नहीं दिया मौका

टी20 एशिया कप के एक संस्करण में सबसे ज्याद रन

  • अभिषेक शर्मा - 309 रन (2025) 
  • मोहम्मद रिजवान - 281 रन (2022) 
  • विराट कोहली - 276 रन (2022)
  • इब्राहिम जादरान - 196 रन (2022)

टीम इंडिया ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

अभिषेक शर्मा की तूफानी शुरुआत के बाद संजू सैमसन और तिलक वर्मा की शानदार पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है। इस एशिया कप में पहली बार किसी टीम ने 200 रन का आंकड़ा पार किया है।

 

टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। शुभमन गिल 3 गेंद में 4 रन बनाकर दूसरे ओवर में ही चलते बने। इसके बाद अभिषेक ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाई। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की। हालांकि इसमें सूर्या का योगदान सिर्फ 12 रन का था। वह सातवें ओवर में वनिंदु हसरंगा का शिकार बने। आतिशी बल्लेबाजी कर रहे अभिषेक को 9वें ओवर में श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असलंका ने पवेलियन भेजा।

 

यह भी पढ़ें: 'गन सेलिब्रेशन' पर लगेगा जुर्माना, ICC की सुनवाई में क्या-क्या हुआ?

 

 

पांचवें नंबर पर उतरे संजू सैमसन ने 23 गेंद में 1 चौके और 3 छक्के उड़ाते हुए 39 रन बनाकर भारत की रन गति को बनाए रखा। तिलक वर्मा ने 34 गेंद में नाबाद 49 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया। अक्षर पटेल (21) ने पारी का आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर भारत को 200 के पार पहुंचाया।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap