logo

मूड

ट्रेंडिंग:

US Open में गंजेड़ी बने सिरदर्द... आर्यना सबालेंका ने बीच में रोक दिया मैच

यूएस ओपन में खिलाड़ी गंजेड़ियों से परेशान हैं। दुनिया की नंबर-1 महिला खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने अपने तीसरे राउंड के मैच के बीच गांजे की तेज गंध आने पर चेयर अंपायर से शिकायत की। इसके बाद कुछ देर के लिए खेल रोकना पड़ा।

Aryna Sabalenka Tennis

आर्यना सबालेंका, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

US ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दौरान मैच देखने आ रहे 'गंजेड़ी' खिलाड़ियों के लिए सिरदर्द बन गए हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत में प्लेयर्स गांजे (मारिजुआना) की तेज गंध से परेशान दिखे थे। अब दुनिया की नंबर-1 महिला खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने भी तीसरे राउंड के मैच के दौरान इसे लेकर चेयर अंपायर से शिकायत की, जिसके बाद कुछ देर के लिए खेल रोकना पड़ा।

 

लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में उज्बेकिस्तान की कामिला राखिमोवा के खिलाफ मुकाबले के दौरान जब सबालेंका तीसरे गेम में सर्विस के लिए साउथ एंड की तरफ गईं तो वह गांजे की गंध से परेशान होकर रुक गईं। मौजूदा चैंपियन सबालेंका ने दो बार बॉल टॉस करने के बाद छोड़ दिया और तुरंत चेयर अंपायर ईवा अस्देराकी-मूर के पास गईं और बताया कि दर्शक दीर्घा में कोई गांजा फूंक रहा है और उसकी तेज गंध कोर्ट तक पहुंच रही है।

 

सबालेंका की शिकायत के बाद अंपायर ने US ओपन टीम को सतर्क करने के लिए स्मोकिंग का इशारा किया। इसके बाद US ओपन टीम के सदस्य स्टैंड में पता लगाने के लिए गए कि आखिर यह गंध कहां से आ रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: UP टी20 लीग: रिंकू-भुवनेश्वर के बीच खिताबी जंग, रन बनाने में सबसे आगे कौन है?

सबालेंका ने चौथे राउंड में बनाई जगह 

सबालेंका ने इसके बाद खेलना जारी रखा और कामिला रखिमोवा को 6-3, 6-4 से हराकर चौथे राउंड में प्रवेश किया। सबालेंका ने मैच के बाद कहा, 'दोस्तों आप जो चाहें कर सकते हैं। आप धूम्रपान करने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन कृपया टेनिस कोर्ट के आसपास ऐसा न करें। जब आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे हों तो उस गंध को सहन करना थोड़ा मुश्किल होता है।'

 

यह भी पढ़ें: सहवाग-द्रविड़ के बेटों संग U19 टीम में मिली जगह, अब बैन क्यों हो गए रोहित यादव?

 

मैच की बात करें तो सबालेंका को दूसरे सेट में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। यह सेट उन्होंने 54 मिनट में जीता। उन्होंने दूसरे राउंड का अपना मैच सिर्फ 53 मिनट में जीत लिया था।  वह सेरेना विलियम्स के बाद लगातार 3 यूएस ओपन खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनने की कवायद में हैं। अंतिम-16 में उनका मुकाबला टेलर टाउनसेंड से होगा।


और पढ़ें