logo

ट्रेंडिंग:

मार्नस लाबुशेन पिंक बॉल टेस्ट में 1000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन ने इंग्लैंड के खिलाफ गाबा में खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट में 65 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पिंक बॉल टेस्ट में 1000 रन पूरे किए।

Marnus Labuschagne

मार्नस लाबुशेन, File Photo Credit: ICC/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन पिंक बॉल टेस्ट में 1000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। लाबुशेन ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि शुक्रवार (5 दिसंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ गाबा टेस्ट में हासिल की। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में अर्धशतकीय पारी खेली और इस दौरान पिंक बॉल टेस्ट में हजार रन का आंकड़ा पार कर लिया। लाबुशेन ने 16वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया है।

पिंक बॉल टेस्ट में लाबुशेन का जवाब नहीं

मार्नस लाबुशेन का पिंक बॉल टेस्ट में रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। इंग्लैंड के 334 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया को उनसे फिर से अच्छे प्रदर्शन की जरूरत थी। लाबुशेन ने अपनी टीम को निराश नहीं किया और 78 गेंद में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 65 रन की पारी खेली। उन्होंने जेक वेदराल्ड और कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को 200 के करीब पहुंचाया। पिंक बॉल टेस्ट में वह अपनी पांचवी सेंचुरी की ओर तेजी से बढ़ रहे थे लेकिन इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स की बाहर की गेंद को छेड़ बैठे और विकेट के पीछे लपक लिए गए।

 

यह भी पढ़ें: 'जब वे फॉर्म में आएंगे सब गायब हो जाएंगे', रोहित-विराट पर बोले रवि शास्त्री

पिंक बॉल टेस्ट में लाबुशेन का प्रदर्शन

पारी 16
रन 1023
औसत 63.93
शतक 4
अर्धशतक 5
बेस्ट स्कोर 163

लाबुशेन के बाद स्मिथ के नाम है सबसे ज्यादा रन

मार्नस लाबुशेन के बाद पिंक बॉल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में स्टीव स्मिथ दूसरे नंबर पर हैं। स्मिथ के नाम 876 रन हैं। वह पहली पारी में 61 रन बनाकर आउट हुए। अगर गाबा में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान वह 124 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो लाबुशेन के बाद पिंक बॉल टेस्ट में हजार रन के आंकड़े को छूने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: जिसे धोनी ने समझा 'नौसिखिया', उसने सरफराज-सूर्या की मुंबई को हिला डाला

पिंक बॉल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन

मार्नस लाबुशेन - 1023 रन

स्टीव स्मिथ - 876 रन

डेविड वॉर्नर - 753 रन

ट्रेविस हेड - 752 रन

जो रूट - 639 रन


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap