logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख का ऐलान, कतर में होगा एशिया कप राइजिंग स्टार्स

एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। जानिए दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें किस दिन आमने-सामने होंगी।

India vs Pakistan IND-PAK Fans

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारत और पाकिस्तान के फैंस, Photo Credit: ICC/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एशिया कप राइजिंग स्टार्स शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने रविवार (25 अक्टूबर) को 50 ओवर फॉर्मेट के इस टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी किया। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 नवंबर से होगी। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं। टूर्नामेंट में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें भी भाग लेंगी। ये सभी अपनी ए टीमें उतारेंगे। वहीं नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और हॉन्ग कॉन्ग फुल स्ट्रेंथ टीम भेजेंगे।

इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर 

भारत और पाकिस्तान वाले ग्रुप में नेपाल और UAE दो अन्य टीमें हैं। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद 22 नवंबर को उसका सामना पाकिस्तान से होगा। भारतीय टीम 24 नवंबर को UAE के खिलाफ अपना आखिरी लीग स्टेज मैच खेलेगी।

 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड चैंपियनशिप: ग्रीको रोमन पहलवान ललित ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में बनाई जगह

टूर्नामेंट का फॉर्मेट क्या है?

श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग की टीमें ग्रुप-ए में हैं। ग्रुप-ए और ग्रुप-B दोनों ग्रुप से टॉप पर रहने वाली दो टीमें सेमीफाइनल में एंट्री लेंगी। टूर्नामेंट के सभी मैच कतर की राजधानी दोहा में खेले जाएंगे। 

 

इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2013 में ACC इमर्जिंग टीम एशिया कप के रूप में हुई थी। अब तक इसके 7 एडिशन आयोजित किए जा चुके हैं, जिसमें भारत ने केवल एक बार जीत हासिल की है। ओमान में 5 से 14 नवंबर तक होने वाले अंडर-19 एशिया कप में भी भारत और पाकिस्तान 8 नवंबर को आमने-सामने होंगे।

 

यह भी पढ़ें: मेलबर्न टेस्ट 1977: जब चंद्रशेखर की फिरकी में फंसकर ऑस्ट्रेलिया ने घुटने टेक दिए

पिछले एडिशन में पाकिस्तान ने दी थी चोट

एशिया कप राइजिंग स्टार्स का पिछले एडिशन 2025 में हुआ था, जिसमें भारतीय टीम को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। टीम की कप्तानी जितेश शर्मा के हाथों में थी। उस टीम में वैभव सूर्यवंशी भी थे। टीम इंडिया का सफर सेमीफाइनल में थमा था। पाकिस्तान चैंपिन बना था।

Related Topic:#India vs Pakistan

और पढ़ें