logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: पंजाब में इंटरनेशनल हॉकी की वापसी, किससे है पहला मैच?

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से पंजाब में इंटरनेशनल हॉकी की वापसी होने जा रही है। भारतीय टीम अपने छठे खिताब की तलाश में उतरेगी।

Indian Hockey Team

भारतीय हॉकी टीम, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की शुरुआत मंगलवार (27 अक्टूबर) से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट का आयोजन पंजाब में हो रहा है। दशकों से भारतीय हॉकी का केंद्र रहा यह राज्य 17 साल बाद किसी इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। टीम इंडिया के आधे से ज्यादा खिलाड़ी पंजाब से ही आते हैं लेकिन यहां आखिरी बार इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2009 में गोल्ड कप के रूप में खेला गया था। 

 

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, जरमनप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, हार्दिक सिंह, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह और मनदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को अपने राज्य में इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेलने का मौका अब जाकर मिला है। हरमनप्रीत का कहना है कि स्टैंड में अपने परिवार को देखना उनके लिए बेहद खुशी का पल होगा। हालांकि अभ्यास सत्र के दौरान पिंडली में चोट लगने के कारण मनप्रीत सिंह पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह विवेक सागर प्रसाद को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: Ranji Trophy: अंगकृष-मुशीर का शतक... मुंबई मजबूत, दिल्ली का कैसा गया पहला दिन?

भारत का पहला मैच किससे है?

टूर्नामेंट में पांच बार की चैंपियन और एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय टीम मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। 6 देशों वाले इस टूर्नामेंट में भारत-बांग्लादेश के अलावा मलेशिया, साउथ कोरिया, जापान और चीन हिस्सा लेंगे। पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए भारत आने से इनकार कर दिया था। उसकी जगह बांग्लादेश को शामिल किया गया। 

 

टीम इंडिया मौजूदा चैंपियन है और वह वर्ल्ड रैंकिंग में आठवें स्थान पर है, जो इसमें भाग लेने वाली टीमों में बेस्ट है। भारत ने 2011, 2016, 2018, 2023 और 2024 में खिताब जीता है।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2027 ऑक्शन की आ गई तारीख... गोवा में लगेगी बोली, 15 नवंबर तक रिटेंशन डेडलाइन

टीम इंडिया का शेड्यूल कैसा है?

बांग्लादेश से पहला मैच खेलने के बाद भारतीय टीम 29 अक्टूबर को चीन, 30 अक्टूबर को जापान, 1 नवंबर को मलेशिया और 2 नवंबर को साउथ कोरिया की चुनौती का सामना करेगी। प्रतियोगिता के लीग चरण से टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल और फाइनल 4 और 5 नवंबर को मोहाली में खेले जाएंगे।

भारत की टीम कैसी है?

भारत ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम के मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखा है और कुछ मामूली बदलाव किए हैं। गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक ने मोहित एचएस की जगह ली है, जबकि युवा डिफेंडर अमनदीप लाकड़ा और मिडफील्डर आदित्य लालागे को नेशनल टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका मिला है।

 

यह भी पढ़ें: बिहार की टीम को हुआ क्या है? रणजी ट्रॉफी में इस बार 100 रन भी नहीं बना पाई

भारत के लिए खतरा कौन होगा?

चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के नहीं होने के कारण भारत के लिए टूर्नामेंट में सबसे बड़ा खतरा मलेशिया होगा। एक ऐसी टीम जिसने अतीत में अक्सर भारतीय टीम को परेशान किया है। एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने भले ही उसे 5-1 से हराया हो लेकिन हरमनप्रीत की अगुवाई वाली टीम मलेशिया को हल्के में लेने की गलती नहीं कर सकती।

 

साउथ कोरिया का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है लेकिन जापान में भारत को हराने की क्षमता है। हाल ही में एशियन गेम्स में हुए मुकाबले में जापान ने भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी थी लेकिन आखिर में 0-2 से हार गई थी।

भारत के इन खिलाड़ियों का आखिरी टूर्नामेंट

भारतीय टीम के चार सीनियर खिलाड़ियों मनदीप सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और नीलाकांत शर्मा के लिए यह आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये चारों खिलाड़ी देश की तरफ से आखिरी बार खेलते हुए नजर आएंगे।

भारतीय टीम

गोलकीपर - सूरज करकेरा, कृष्ण बहादुर पाठक  

 

डिफेंडर - संजय, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमनदीप लाकड़ा

 

मिडफील्डर - राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, नीलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद

 

फॉरवर्ड - शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह

Related Topic:#Hockey

और पढ़ें