logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Asian Games: कुश्ती में आया दूसरा गोल्ड, अब अमन सहरावत ने लहराया परचम

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय कुश्ती खिलाड़ी अमन सहरावत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने नॉर्थ कोरिया के पहलवान को 11-7 से हराकर कुश्ती में देश को दूसरा गोल्ड दिलाया।

aman sehrawat asian games

अमन सहरावत, Photo Credit: AIR News/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एशियन गेम्स 2026 की कुश्ती प्रतियोगिता में भारत को दूसरा गोल्ड मिल गया है। अमन सहरावत ने पुरुषों के 57 किलोग्राम वर्ग के कड़े फाइनल में नॉर्थ कोरिया के वर्ल्ड चैंपियन पहलवान चोंग सोंग हान को 11-7 से हराकर यह गोल्ड मेडल दिलाया है। 23 वर्षीय भारतीय पहलवान अमन ने हांगझोऊ एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उन्होंने इस बार शानदार रणनीति का प्रदर्शन करते हुए हान को मात दी और अपने मेडल का रंग बदलते हुए पोडियम के टॉप पर पहुंचने में सफल रहे। 

 

अमन ने इससे पहले सेमीफाइनल में ताजिकिस्तान के ऐयाल बेलोलियुब्स्की को 14-8 से हराकर पहली बार एशियाड में गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद जगाई थी। पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत के सबसे कम उम्र के ओलंपिक मेडलिस्ट बने अमन सहरावत फाइनल में हमेशा कंट्रोल में रहे। 

 

नॉर्थ कोरियाई खिलाड़ी ने भारतीय पहलवान को हराने के लिए हर संभव दांव आजमाया और एक समय 7-6 की बढ़त भी हासिल कर ली थी लेकिन अमन ने फिर अच्छी वापसी की। अमन के गोल्ड मेडल से कुश्ती में भारत के शानदार प्रदर्शन को और मजबूती मिली है। सुजीत कलकल ने शुक्रवार को पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: भारत के कुराश खिलाड़ी यश चौहान डोपिंग में फंसे, OCA ने किया सस्पेंड

दीपक पूनिया ने जीत ब्रॉन्ज

दीपक पूनिया ने मंगोलिया के गनखुयाग गनबातार को 2-1 से हराकर पुरुषों के 97 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। एशियन गेम्स में दीपक का यह दूसरा मेडल रहा। इस 27 साल के पहलवान ने हांगझोऊ एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। वह इस बार फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। सेमीफाइनल में उन्हें उज्बेकिस्तान के शेरजोद पोयोनोव के हाथों कड़े मुकाबले में 8-9 से हार का सामना करना पड़ा था।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: टीम इंडिया जीत लाई गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से पीटा

 

86 किग्रा में चुनौती पेश करने वाले दीपक ने इस एशियन गेम्स में 97 किग्रा भार वर्ग में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी। उन्होंने चीन के जुनपेंग झोउ को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 12-2 से हराया। इसके बाद हॉन्ग कॉन्ग के विन्सेंट फंग वुई ली के खिलाफ उन्हें वॉकओवर मिला, जिससे वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गए। ब्रॉन्ज मेडल ने दीपक के इंटरनेशनल रिकॉर्ड में एक और उपलब्धि जोड़ दी है। वह 2019 वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं और एशियन चैंपियनशिप में उनके नाम 5 मेडल हैं।


और पढ़ें