logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एशियन गेम्स में क्रिकेट कब से शुरू होगा, शेड्यूल कैसे बना है? समझिए

जापान के आइची-नागोया में होने वाले आगामी एशियन गेम्स में मेंस और विमेंस क्रिकेट के शेड्यूल लिए अलग-अलग तरीका अपना गया है। विमेंस टीमें सीधे क्वार्टर-फाइनल से अपने अभियान का आगाज करेंगी।

Babar Azam IND vs PAK

एशियम गेम्स में भारत-पाकिस्तान की हो सकती है टक्कर, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एशियन गेम्स 2026 का आधिकारिक आगाज 19 सितंबर से होगा लेकिन खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत पहले ही हो जाएगी। क्रिकेट प्रतियोगिता भी उद्घाटन समारोह से दो दिन पहले शुरू होगी। विमेंस क्रिकेट के मुकाबले 17 सितंबर से खेले जाएंगे, जबकि मेडल मुकाबले 22 सितंबर को होंगे।

 

इसके बाद मेंस के मैच होंगे। जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट के मैच 24 सितंबर से होंगे। वहीं मेडल मुकाबले 3 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

एशियन गेम्स में क्रिकेट के सभी मुकाबले निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में होने हैं। इसीलिए विमेंस और मेंस टीमों का शेड्यूल अलग-अलग रखा गया है। उनके शेड्यूल बनाने में भी अलग तरीका अपनाया गया है।

 

यह भी पढ़ें: शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में तेज गेंदबाजों की शामत, स्पिनर्स का क्या हाल है?

सीधे क्वार्टर-फाइनल खेलेंगी विमेंस टीमें

विमेंस प्रतियोगिता में 8 टीमें उतर रही हैं। मेजबान जापान के अलावा भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया, चीन और थाईलैंड की विमेंस टीमें हिस्सा ले रही हैं। विमेंस टीमें सीधे क्वार्टर-फाइनल खेलेंगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम 17 सितंबर को चौथे क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में जापान से टकराएगी।

 

मेंस कम्पटीशन में पहले प्रीलिमिनरी राउंड होंगे। अफगानिस्तान, जापान, नेपाल, हॉन्ग कॉन्ग, मलेशिया और ओमान को शुरुआती राउंड खेलने होंगे। इन 6 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। जापान, अफगानिस्तान और नेपाल ग्रुप-A में है। वहीं हॉन्ग कॉन्ग, मलेशिया और ओमान ग्रुप-B में है। ये टीमें अपने-अपने ग्रुप में राउंड रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से एक मैच खेलेंगी और हर ग्रुप से टॉप-2 टीम क्वार्टर-फाइनल में पहुंचेगी। 

 

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की मेंस टीमें सीधे क्वार्टर-फाइनल खेलेंगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि इन 4 टीमों को बेहतर सीडिंग दी गई है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 28 सितंबर को दूसरे क्वार्टर-फाइनल से करेगी।

 

यह भी पढ़ें: यशस्वी नंबर-1, ऋतुराज... एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 भारतीय

एशियन गेम्स में क्रिकेट का क्या है इतिहास?

एशियाड में क्रिकेट पहली बार 2010 में शामिल किया गया था। फिर 2014 में भी क्रिकेट को मेडल स्पोर्ट के रूप में रखा गया। हालांकि उन टूर्नामेंट्स को इंटरनेशनल स्टेटस प्राप्त नहीं था। 2010 में बांग्लादेश ने गोल्ड जीता, जबकि अफगानिस्तान को सिल्वर से संतोष करना पड़ा था। पाकिस्तान को ब्रॉन्ज मिला। इसके बाद 2014 में श्रीलंका ने गोल्ड मेडल हासिल किया। अफगानिस्तान को एक बार फिर सिल्वर ही मिला। बांग्लादेश ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया। 

 

2018 में शेड्यूल से हटाए जाने के बाद क्रिकेट की वापसी 2023 में हुई। इस बार सभी मैचों को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इंटरनेशनल मुकाबलों के रूप में मान्यता दी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी अपनी मेंस और विमेंस टीमें भेजी। भारत की मेंस और विमेंस दोनों टीमों ने गोल्ड जीतकर इतिहास रचा।

एशियन गेम्स में विमेंस क्रिकेट का शेड्यूल:

तारीख मैच समय (भारतीय समयानुसार)
17 सितंबर मलेशिया बनाम श्रीलंका सुबह 5:30 बजे से
17 सितंबर जापान बनाम भारत सुबह 10:30 बजे से
18 सितंबर बांग्लादेश बनाम चीन सुबह 5:30 बजे से
18 सितंबर पाकिस्तान बनाम थाईलैंड सुबह 10:30 बजे से
20 सितंबर पहला सेमीफाइनल सुबह 5:30 बजे से
20 सितंबर दूसरा सेमीफाइनल सुबह 10:30 बजे से
22 सितंबर ब्रॉन्ज मेडल मैच सुबह 5:30 बजे से
22 सितंबर फाइनल सुबह 10:30 बजे से

एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का शेड्यूल:

तारीख मैच समय (भारतीय समयानुसार)
24 सितंबर जापान बनाम अफगानिस्तान सुबह 5:30 बजे से
  हॉन्ग कॉन्ग बनाम मलेशिया सुबह 10:30 बजे से
25 सितंबर हॉन्ग कॉन्ग बनाम ओमान सुबह 5:30 बजे से
  अफगानिस्तान बनाम नेपाल सुबह 10:30 बजे से
26 सितंबर जापान बनाम नेपाल सुबह 5:30 बजे से
  मलेशिया बनाम ओमान सुबह 10:30 बजे से
28 सितंबर पहला क्वार्टर-फाइनल सुबह 5:30 बजे से
  दूसरा क्वार्टर-फाइनल सुबह 10:30 बजे से
29 सितंबर तीसरा क्वार्टर-फाइनल सुबह 5:30 बजे से
  चौथा क्वार्टर-फाइनल सुबह 10:30 बजे से
1 अक्टूबर  पहला सेमीफाइनल सुबह 5:30 बजे से
  दूसरा सेमीफाइनल सुबह 10:30 बजे से
3 अक्टूबर ब्रॉन्ज मेडल मैच सुबह 5:30 बजे से
  फाइनल सुबह 10:30 बजे से

Related Topic:#Asian Games

और पढ़ें