logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Asian Games: जय मीणा सेमीफाइनल में हारे, ब्रॉन्ज अपने नाम कर रचा इतिहास

भरतीय सॉफ्ट टेनिस प्लेयर जय मीणा एशियन गेम्स में मेंस सिंगल्स का सेमीफाइनल मुकाबला भले ही हार गए लेकिन उन्होंने ब्रॉन्ज जीतकर इतिहास रच दिया है।

Jay Meena Asian Games

जय मीणा, Photo Credit: SAI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी जय मीणा ने एशियन गेम्स में बुधवार (23 सितंबर) को मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में जापान के तुकोया कुरोसाका से 2-4 से हारने के बावजूद ब्रॉन्ज मेडल जीतकर नया इतिहास रच दिया है। भारत का यह सॉफ्ट टेनिस में पहला एशियन गेम्स मेडल है। जय मीणा ने सेमीफाइनल में पहुंचकर ब्रॉन्ज पक्का किया था।

 

अपने तीसरे एशियन गेम्स में खेल रहे 26 साल के जय मीणा ने सेमीफाइनल में तीन गेम से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी की लेकिन वह लय बरकरार नहीं रख सके और 45 मिनट तक चले मुकाबले में कुरोसाका से 2-4 (3-5, 1-4, 1-4, 4-1, 6-4, 1-4) से हार गए।

 

मध्य प्रदेश के देवास के रहने वाले और 2022 के नेशनल गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट जय मीणा को शुरुआत में अपनी लय हासिल करने में संघर्ष करना पड़ा। कुरोसाका को पहले तीन गेम जीतने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। जय मीणा ने शानदार वापसी की। उन्होंने चौथे गेम को आसानी से 4-1 से जीता और फिर पांचवें गेम को 6-4 से जीतकर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा।

 

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली: स्कीट टीम ने जीता ब्रॉन्ज, भारत आठवें नंबर पर

छठे गेम में हारे जय मीणा  

कुरोसाका ने छठे गेम में वापसी की और 4-1 से मुकाबला जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस तरह से जय मीणा को ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा। इससे पहले दिन में उन्होंने क्वार्टर-फाइनल में फिलीपींस के शेरविन नुगिट को 4-3 (0-4, 4-2, 2-4, 4-2, 5-3, 2-4, 7-5) से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। 

 

यह भी पढ़ें: जापान के खिलाफ आखिरी ओवर में बवाल, अंपायर से क्यों भिड़े श्रेयस-अक्षर?

 

जय मीणा ने 2018 और 2022 के एशियन गेम्स में भी भाग लिया था लेकिन तब वह मेडल राउंड तक पहुंचने में नाकाम रहे थे। वह वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में भी मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने 2024 में मिक्स्ड डबल्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

Related Topic:#Asian Games

और पढ़ें