logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Asian Games: गोल्फर प्रणवी उर्स ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

भारत की गोल्फर की प्रणवी उर्स ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। प्रणवी एशियाड में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बनी हैं।

Pranavi Urs

प्रणवी उर्स, Photo Credit: Pranavi Urs/Instagram

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जापान के आइची-नागोया में हो रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 18वां गोल्ड जीत लिया है। प्रणवी उर्स ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए गोल्फ में यह गोल्ड दिलाया है। 23 साल की प्रणवी ने आखिरी दौर में एक स्ट्रोक की बढ़त बरकरार रखा और गोल्ड झटक लिया। इसके साथ ही वह एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बन गईं। प्रणवी ने टीम को सिल्वर मेडल भी दिलाया। 

 

मैसूर से आने वाली प्रणवी ने तीसरे होल में ट्रिपल बोगी करने के बाद तीन बर्डी लगाए। आखिरी दौर में उन्होंने इवन पार 70 स्कोर किया और चार दिन में कुल स्कोर 15 अंडर 265 रहा।  प्रणवी, अदिति अशोक (आखिरी दौर में 67) और दीक्षा डागर (आखिरी दौर में 77) की तिकड़ी वाली टीम ने सिल्वर मेडल जीता। भारत ने 14 अंडर 546 स्कोर किया। चीन ने 22 अंडर 538 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। 

 

स्टोरी अपडेट की जा रही है...

Related Topic:#Asian Games

और पढ़ें