logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs PAK: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान के बीच 'महाजंग', कहां दिखेगा मैच?

एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें गोल्ड मेडल मैच में भिड़ने वाली हैं। जानिए यह महामुकाबला कहां दिखेगा।

IND vs PAK

भारत बनाम पाकिस्तान, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जापान के आइची-नागोया में हो रहे एशियन गेम्स 2026 में आज (3 अक्टूबर) भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें गोल्ड मेडल मैच में भिड़ने वाली हैं। टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं साहिबजादा फरहान की कप्तानी वाली पाक टीम ने बांग्लादेश को शिकस्त देकर गोल्ड मेडल मुकाबले में जगह बनाई है।

 

टीम इंडिया एशियन गेम्स में अपनी फुल स्ट्रेंथ टीम के साथ उतरी है, जबकि पाकिस्तानी टीम में ज्यादातर नए चेहरे हैं। बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान और नसीम शाह जैसे बड़े नाम इस बार टीम से बाहर हैं। पाक टीम ने साहिबजादा फरहान के अलावा, माज सदाकत, सईम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद और अराफत मिन्हास जैसे युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है।

 

भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन जैसे बिग हिटर हैं। वहीं तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह संभाल रहे हैं। स्पिन डिपार्टमेंट की अगुवाई अक्षर पटेल कर रहे हैं। आइए आपको इस मैच से जुड़ी सभी जानकारियां आपको बताते हैं।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: रिकर्व तीरंदाजी में गोल्ड लाने वाली कुमकुम मोहोड़ कौन हैं?

IND vs PAK फाइनल कितने बजे से खेला जाएगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला आज सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 9:30 बजे टॉस का सिक्का उछलेगा।

IND vs PAK फाइनल कहां खेला जाएगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा।

IND vs PAK फाइनल TV पर कहां दिखेगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले एशियन गेम्स के फाइनल मुकाबले को टीवी पर लाइव देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।

IND vs PAK फाइनल मोबाइल पर कैसे देखें?

भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच मोबाइल पर सोनी लिव ऐप्प के जरिए देखा जा सकता है। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।

 

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026: 44 साल बाद भारत ने चीन को हराकर जीता हॉकी में गोल्ड

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

भारत - वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा , शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह

 

पाकिस्तान - साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सईम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफत मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफियान मोकिम


और पढ़ें