logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एशियन गेम्स 2026: 44 साल बाद भारत ने चीन को हराकर जीता हॉकी में गोल्ड

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों के फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद गोल्ड जीता। टीम ने 2028 ओलंपिक की राह खोल ली है।

Asian Games 2026

Asian Games 2026: भारतीय हॉकी की महिला टीम ने चीन को हरा दिया। Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुक्रवार को जापान के आइची-नागोया में हो रहे एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पिछली बार के चैंपियन चीन को 1-0 से हरा दिया। इस जीत से भारत को दशकों बाद गोल्ड मेडल मिला है। भारतीय महिला टीम ने 44 साल का सूखा खत्म कर दिया है। इस दिन के इंतजार में भारत की टीम 4 दशक से थी। यह 44 साल बाद, एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम का पहला स्वर्ण पदक है। 

विश्व रैंकिंग में आठवें नंबर की भारतीय टीम ने चौथे नंबर की चीन को कड़े मुकाबले में हराया। मैच का इकलौता गोल लालरेम्सियामी ने 10वें मिनट में फील्ड गोल से किया। गोल्ड जीतने से भारत को 2028 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए सीधी एंट्री भी मिल गई। अब भारत ने क्वालिफायिंग गेम ही आसान कर लिया।

यह भी पढ़ें: रेसलिंग और बॉक्सिंग में गोल्ड; परवीन हुड्डा, सुजीत और अंकुश ने अपने नाम किए मेडल

टूर्नामेंट में दीपिका का रहा जलवा

भारतीय टीम के लिए यह जीत एक मुश्किल ओलंपिक साइकिल के बाद आई है। टीम टोक्यो 2020 ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही थी। उसके बाद वह पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने से थोड़े अंतर से चूक गई थी।

इस बार क्या धमाल मचा है?

इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के गोल करने का रिकॉर्ड भी शानदार रहा। दीपिका 21 गोल के साथ टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर रहीं। उनकी साथी नवनीत कौर ने 10 गोल किए। चीन की झोंग जियाकी के नाम 9 गोल रहे।

यह भी पढ़ें: Asian Games: लवलीना ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, टॉप 5 में पहुंचा भारत

 

भारत मेडल टैली में किस पायदान पर है?

आइची-नागोया एशियन गेम्स में यह भारत का 76वां पदक है। भारत अब तक 16 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है। भारत के खाते में अभी और भी पदक आने वाले हैं। 

Related Topic:#Asian Games#Hockey

और पढ़ें