logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भारत में अगला BGT, ऑस्ट्रेलिया नहीं खेलेगा प्रैक्टिस मैच, कोच बोले - जरूरत नहीं

ऑस्ट्रेलिया ने 20 साल से भी ज्यादा समय से भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीता है। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलियाई कोच ने कहा है कि कंगारू टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले कोई अभ्यास मैच नहीं खेलेगी।

Pat Cummins Test

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस, Photo Credit: Cricket Australia/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम अगले साल भारत दौरे पर आ रही है। दोनों टीमों के बीच प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेला जाना है। इस बड़ी सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बड़ा बयान दिया है। मैकडोनाल्ड ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम BGT से पहले भारत में कोई प्रैक्टिस मैच नहीं खेलेगी।

 

मैकडोनाल्ड का मानना है कि भारतीय उप-महाद्वीप जैसी परिस्थितियों में छोटा तैयारी शिविर टीम के लिए अधिक उपयोगी साबित होगा। 5 टेस्ट मैचों की यह बहुप्रतीक्षित सीरीज 21 जनवरी से नागपुर में शुरू होगी।  मैकडोनाल्ड ने 'क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू' से कहा, 'हमें लगता है कि परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। इसलिए हम कोई अभ्यास मैच नहीं खेलेंगे। हमारा पूरा ध्यान ऐसी जगह तैयारी करने पर होगा, जहां भारत जैसी परिस्थितियां मिल सकें।'

 

यह भी पढ़ें: सेंट लुइस ग्रैंड चेस: रैपिड वर्ग में आर प्रज्ञानानंदा टॉप पर, अब ब्लिट्ज की बारी

विकल्प तलाश रहा है ऑस्ट्रेलिया  

मैकडोनाल्ड ने बताया, 'टीम के सामने दो विकल्प हैं। ऑस्ट्रेलिया पहले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भी तैयारी कर चुका है और 2023 के भारत दौरे से पहले बेंगलुरु में शिविर लगाया था। फिलहाल टीम मैनेजमेंट इस बात पर विचार कर रहा है कि खिलाड़ियों की तैयारी के लिए कौन-सा विकल्प सबसे उपयुक्त रहेगा।'

 

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भारत दौरे के लिए संभावित खिलाड़ियों में से जो खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे, उन्हें उस दौरान बिग बैश लीग खेलने के बजाय भारत दौरे की तैयारी पर ध्यान देना होगा। रिपोर्ट के अनुसार मैथ्यू कुहनेमैन, टॉड मर्फी, कूपर कोनोली, पीटर हैंड्सकॉम्ब और मैथ्यू रेनशॉ भारत दौरे के लिए संभावित खिलाड़ियों में शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बैडमिंटन का वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु को मिली 9वीं वरीयता

BGT के लिए चुने जाएंगे अलग खिलाड़ी

मैकडोनाल्ड ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। भारत की परिस्थितियों के अनुरूप कुछ अलग स्किल वाले खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया जा सकता है। इसलिए जरूरी नहीं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शामिल टीम ही भारत दौरे पर जाए।  

 

उन्होंने कहा कि कुछ खिलाड़ियों को अतिरिक्त तैयारी की आवश्यकता होगी और इसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया में ही कर दी जाएगी। साथ ही बिग बैश लीग और नेशनल कमिटमेंट्स के बीच संतुलन भी बनाया जाएगा। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत में पिछली बार 2004-05 सीजन में टेस्ट सीरीज जीती थी। इसके बाद से वह भारतीय सरजमीं पर कोई टेस्ट सीरीज अपने नाम नहीं कर सका है।


और पढ़ें