logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Babar Azam Captain: पाकिस्तान ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शान मसूद की छुट्टी

पाकिस्तान ने टेस्ट कप्तान कप्तान के तौर पर शान मसूद को बर्खास्त कर दिया है। बाबर आजम को फिर से टीम की कमान सौंपी गई है।

Pakaistan Test Captain Babar Azam

बाबर आजम, Photo Credit: ICC/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शान मसूद को टेस्ट टीम की कप्तानी से बर्खास्त कर उनकी जगह बाबर आजम को फिर से कमान सौंपी है। मसूद को कप्तान पद से हटाना तय लग रहा था। पाकिस्तान ने उनकी कप्तानी में जो 18 टेस्ट मैच खेले, उनमें से 12 में उसे हार का सामना करना पड़ा। मसूद ने 2023 की शुरुआत में बाबर की जगह कप्तानी संभाली थी। 

 

पाकिस्तानी टीम के सेलेक्टर आकिब जावेद ने लाहौर में पत्रकारों से कहा, 'हम एक ऐसे कप्तान की तलाश में थे जो टीम का बेहतर नेतृत्व कर सके। शान का व्यक्तिगत प्रदर्शन अच्छा था लेकिन कप्तान के तौर पर हमें अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे थे।' उन्होंने कहा कि बाबर को कप्तान नियुक्त करने के लिए सेलेक्शन कमिटी के सभी सदस्य एकमत थे और किसी अन्य खिलाड़ी के नाम पर चर्चा नहीं की गई।

 

यह भी पढ़ें: आधी-अधूरी तैयारी, टीम में जगह भी नहीं... रवि बिश्नोई का सेलेक्शन ही क्यों?

बाबर की कप्तानी में पाक टीम ने जीते 10 टेस्ट 

मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान को पहली सीरीज में ही ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से हरा दिया था। इसके बाद उसका प्रदर्शन लगातार खराब रहा और उसे पहली बार अपने घरेलू मैदान पर बांग्लादेश से 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। मसूद के कप्तान रहते हुए पाकिस्तान ने एकमात्र सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ अपनी घरेलू सरजमीं पर 2-1 से जीती थी। पाकिस्तान पिछले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रहा था। 

 

यह भी पढ़ें: दूसरे टी20 में जीत रही थी टीम इंडिया, एक ओवर में कैसे पलट गया पासा?

 

अपनी कप्तानी के दौरान मसूद ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान दो शतक और सात अर्धशतक बनाए। मसूद को कप्तानी सौंपे जाने से पहले बाबर ने पाकिस्तान को 20 टेस्ट मैचों में 10 जीत दिलाई थी। बाबर की कप्तानी के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से होगी, जिसके लिए पाकिस्तान ने मसूद को 16 खिलाड़ियों के स्क्वॉड में शामिल किया है।

 

पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है: बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अज़ान अवैस, इमामुल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, अवैस जफर, गाजी गोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, शान मसूद, उबैद शाह।


और पढ़ें