logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs ENG: दूसरे टी20 में जीत रही थी टीम इंडिया, एक ओवर में कैसे पलट गया पासा?

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 191 रन का टारगेट रखा था। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 16 ओवर में 5 विकेट खोकर 142 रन ही बना पाई थी लेकिन 17वें ओवर में ओवर में पासा पलट गया।

Shreyas Iyer Indian T20 Captain

श्रेयस अय्यर, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (4 जुलाई) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। इस मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने टारगेट को 19 ओवर में 6 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

 

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में इंग्लैंड के दोनों ओपनरों को डक पर चलता कर था लेकिन कप्तान हैरी ब्रूक ने 15 गेंद में ताबड़तोड़ 39 रन ठोक उसकी वापसी करवा दी। इसके बाद जैकब बेथेल ने मोर्चा संभाला और अंत तक खड़े रहकर इंग्लिश टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। अक्षर पटेल की कसी हुई गेंदबाजी और मिडिल ओवरों में अर्शदीप और वरुण चक्रवर्ती के झटकों से इंग्लैंड की टीम बैकफुट पर नजर आ रही थी लेकिन 17वें ओवर में कहानी पूरी तरह से बदल गई।

 

यह भी पढ़ें: किलियन एमबापे के रिकॉर्ड गोल से क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, अब मोरक्को से भिड़ंत

रवि बिश्नोई के ओवर में हाथ से पिछला मैच

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 16 ओवर में 5 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी थी। उसे जीत के लिए 24 गेंद में 49 रन बनाने थे। बेथेल 36 गेंद में 42, जबकि सैम करन 2 गेंद में 5 रन बनाकर क्रीज पर थे। मुकाबला भारत की मुट्ठी में था लेकिन 17वां ओवर लेकर रवि बिश्नोई ने 29 रन लुटा दिए, जिससे बना बनाया मैच हाथ से निकल गया। लेग स्पिनर बिश्नोई की पहली गेंद बैकफुट नो-बॉल हो गई और फिर बेथेल ने फ्री हिट पर छक्का जड़ दिया।

 

बिश्नोई की दूसरी लीगल गेंद भी बैकफुट नो-बॉल निकली और बेथेल ने एक और फ्री हिट का फायदा उठाया और लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का जड़ 39 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। बेथेल यहीं नहीं रुके और चौथी गेंद पर चौका और फिर पांचवें गेंद पर छक्का जड़ भारत को मैच से दूर कर दिया। इस ओवर से पहले इंग्लैंड के सामने जरूरी रन रेट 12.25 का था, जो गिरकर सिर्फ 6.66 पर आ गया। 

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा लेकिन कैसे? यहां समझिए

 

बेथेल ने इसके बाद बाकी बचे 20 रन करन और जोफ्रा आर्चर के साथ मिलकर 2 ओवर में ही बटोर लिए और इंग्लैंड को सीरीज में बढ़त दिला दी। पहला मुकाबला बारिश में धुल गया था। बेथेल 46 गेंद में 76 रन बनाकर नाबाद लौटे, जिसमें 5 चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे। बिश्नोई ने अपने कोटे के 4 ओवर में 60 रन खर्चे।


और पढ़ें