logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पहले भारत और अब ऑस्ट्रेलिया... बांग्लादेश के इस अनजान गेंदबाज ने रचा इतिहास

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने डार्विन टेस्ट में 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 198 रन पर ढेर कर दिया है। साकिब के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड जुड़ गया है।

Hasan Mahmud Steve Smith

हसन महमूद और स्टीव स्मिथ, Photo Credit: @cricketcomau

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने इतिहास रच दिया है। हसन ऑस्ट्रेलिया में 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले बांग्लादेशी टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने डार्विन टेस्ट में 6 विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की। हसन ने 2 साल पहले भारत में भी यही कारनामा किया था। चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट लेकर वह भारत सरजमीं पर इस फॉर्मेट में पंजा खोलने वाले पहले बांग्लादेशी बने थे।

 

26 साल के हसन डार्विन में किसी टेस्ट की एक पारी में 6 या उससे ज्यादा विकेट विकेट हॉल लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले यह कारनामा माइकल केस्प्रोविच ने किया था, जिन्होंने 2003 में श्रीलंका के खिलाफ 39 रन देकर 7 विकेट झटके थे। हसन ने 55 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए हैं।

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी से कैसे बचा जाए? हरभजन ने बताया 'बेबी बॉस' को आउट करने का तरीका

हसन के आगे ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने

अपना 15वां टेस्ट खेल रहे हसन ने लगातार ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स जेक वेदराल्ड और ट्रेविस हेड को चलता किया। उन्होंने 12वें ओवर में वेदराल्ड (23) को विकेट के पीछे लिटन दास के हाथों लपकवाया। इसके बाद 14वें ओवर में हेड उनकी गेंद को अपने विकेटों पर खेल बैठे, जिससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 52/2 हो गया। दोनों ओपनर्स को निपटाने के बाद हसन ने कंगारू टीम के आखिरी 4 विकेट लेकर उसकी पारी 198 पर समेट दी।

 

हसन ने स्टीव स्मिथ (71) के रूप ऑस्ट्रेलिया को 9वां झटका दिया, जिससे बांग्लादेशी टीम कंगारुओं को 200 से नीचे रोकने में सफल रही। तस्कीन अहमद और इबादत ने 2-2 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्मिथ के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चल पाया।

 

यह भी पढ़ें: 'नोएडा अथॉरिटी भ्रष्ट, शूटिंग रेंज पर लगा ताला', चंदरो तोमर की पोती ने उठाए सवाल

बांग्लादेश ने कसा शिकंजा

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी सस्ते में समेटने के बाद बांग्लादेश ने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया। शादमान इस्लाम और तनजीद हसन ने 36 रन की ओपनिंग साझेदारी की। शादमान 20 रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार बने। इसके बाद तनजीद और मोमिनुल हक ने नाबाद 60 रन की पार्टनरशिप कर बांग्लादेश को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। पहले दिन स्टंप्स तक बांग्लादेश का स्कोर 96/1 है। वह ऑस्ट्रेलिया से महज 102 रन से पिछड़ रहा है। तनजीद 32, जबकि मोमिनुल 35 रन बनाकर क्रीज पर हैं।


और पढ़ें