वैभव सूर्यवंशी
इन दिनों दलीप ट्रॉफी की तैयारी में व्यस्त हैं। 15 साल का यह युवा बल्लेबाज इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में ईस्ट जोन के लिए खेलते नजर आएगा। वैभव को ईस्ट जोन टीम की उप-कप्तानी दी गई है। वह इस समय अपनी इंडियन प्रीमियर लीग (
IPL
) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे हैं। एक वीडियो में वैभव बॉल छोड़ने और डिफेंस करते दिख रहे हैं। वह 23 अगस्त को मैदान पर उतरेंगे।
बाएं हाथ के इस विध्वंसक बल्लेबाज ने IPL 2026 में जिस तूफानी अंदाज में बैटिंग की है, उससे अब उन्हें लेकर गेंदबाजों के मन में डर बैठ गया है। फॉर्मेट कोई भी हो, गेंदबाज उनसे बचने की ही कोशिश करते दिख रहे हैं। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने बताया है कि 'बेबी बॉस' पर कैसे लगाम लगाया जा सकता है। न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में हरभजन ने कहा कि वैभव पर अटैक करना ही एकमात्र उपाय है।
यह भी पढ़ें: 'नोएडा अथॉरिटी भ्रष्ट, शूटिंग रेंज पर लगा ताला', चंदरो तोमर की पोती ने उठाए सवाल
बचने के लिए बॉलिंग नहीं कर सकते - हरभजन
हरभजन से जब पूछा गया कि आप युवा होते तो क्या एक स्ल्पि के साथ वैभव को गेंदबाजी करते? इसके जवाब में हरभजन ने कहा, 'वो जो कर रहा है उसके अनुसार मैं तो फील्ड नहीं सेट करूंगा। मैं अपने मुताबिक, फील्ड सेट करूंगा कि मैं उसको आउट कहां करूंगा। मैं बचने के लिए बॉलिंग करूंगा तो बच नहीं पाऊंगा।
हरजभन ने आगे कहा, 'सर्वाइव करने का एक ही उपाय है कि अटैक करो और उसे आउट करो। उसमें हो सकता है कि सफलता मिलती, हो सकता है कि सफलता नहीं मिलती, वह तो समय बताता लेकिन जरूरी नहीं कि हर बार सफलता ही मिलती। हो सकता है कि कई बार प्रसाद भी मिलता, वह छक्के भी मारता लेकिन यह खेल का हिस्सा है। आपको स्वीकार करना होगा कि वह अच्छा है लेकिन फिर भी अगली गेंद वही होनी चाहिए कि इसको आउट कैसे करना है।'
यह भी पढ़ें: बांग्लादेशी तेज गेंदबाजों ने बरपाया कहर, घर में लड़खड़ाया ऑस्ट्रेलिया
वैभव बने बच्चों के रोल मॉडल
हरभजन ने कहा, 'वैभव सूर्यवंशी एक अद्भुत चीज है। एक अलग खिलाड़ी है। मैंने पहले ऐसा खिलाड़ी नहीं देखा जो 14-15 साल की उम्र में दुनिया पर छा सकता है। जब दुनिया के टॉप गेंदबाज उसे गेंदबाजी करते हैं, तो वे असल में सोचते हैं कि गेंद कहां डालें। यह अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है। जो उसने किया है वह मार्गदर्शन बनने वाली चीजें हैं, क्योंकि अब हर बच्चा वैभव सूर्यवंशी की तरफ देख रहा है।
उन्होंने आगे बताया, 'बहुत सारे पेरेंट्स, जिनको लगता था कि 15 साल का बच्चा क्या कर सकता है। वैभव सूर्यवंशी ने साबित किया है कि 15 साल का बच्चा ये कर सकता है। उसे बच्चा नही समझिए। ये बच्चा वह कर सकता है जो बड़े नहीं कर सकते।'