logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, कोहली के खेलने पर लटकी तलवार

भारत का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू होने वाला है। BCCI ने ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया की टीम की घोषणा कर दी है। हालांकि कोहली के खेलने की संभावना अभी भी पक्की नहीं है।

BCCI announced India Squad for IND vs ENG ODI series

रोहित शर्मा और विराट कोहली, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है, जबकि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को भी टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, उनका खेलना अभी तय नहीं माना जा सकता है।

 

BCCI ने अपने प्रेस रिलीज में कहा कि विराट कोहली की उपलब्धता उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगी। अगर उन्हें मेडिकल टीम से फिटनेस मंजूरी मिलती है, तभी वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल सकेंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि भारत के इंग्लैंड दौरे में सबसे पहले T20I सीरीज होगी। इस सीरीज में पांच T20I मैच खेले जाएंगे, जो 1 जुलाई से शुरू होंगे। इस सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज खेली जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 11 गेंदों में जड़ी फिफ्टी

कोहली किस चोट से उबर रहे हैं?

विराट कोहली IPL 2026 के फाइनल के दौरान हैमस्ट्रिंग (जांघ के पीछे की मांसपेशी) में चोट लगने के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे। अब उन्हें इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम में चुना गया है लेकिन उनकी फिटनेस पर अंतिम फैसला मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली*, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़।

यह भी पढ़ें: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को नंदनी शर्मा से इतनी उम्मीदें क्यों हैं?

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज शेड्यूल

  • पहला वनडे: 14 जुलाई 2026, एजबेस्टन - दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • दूसरा वनडे: 16 जुलाई 2026, सोफिया गार्डन्स - शाम 5:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • तीसरा वनडे: 19 जुलाई 2026, लॉर्ड्स - दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड टी20 सीरीज से बाहर

BCCI ने अपने प्रेस रिलीज में यह भी बताया है कि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अपने बाएं पैर की चोट से उबरने के अंतिम चरण में हैं। उन्हें IPL 2026 के दौरान यह चोट लगी थी। इसी वजह से वह आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: चेन्नई की उमस भरी गर्मी में अफगानी कप्तान ने जड़ा शतक, 9 साल का सूखा किया खत्म 

  • आयरलैंड T20Is के लिए भारत की अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और प्रसिद्ध कृष्णा।


और पढ़ें