logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 11 गेंदों में जड़ी फिफ्टी

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए की ओर से खेलते हुए सिर्फ 11 गेंदों में हाफ-सेंचुरी लगाई।

Vaibhav Sooryavanshi hits fastest fifty in List A cricket

वैभव सूर्यवंशी, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया जो लिस्ट-ए क्रिकेट के 20 साल के इतिहास में कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया था। वैभव ने श्रीलंका ए के खिलाफ दांबुला में खेले गए ट्राई सीरीज के फाइनल में सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

 

इस धमाकेदार पारी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका के कौशल्या वीररत्ने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वीररत्ने ने 2005 में 12 गेंदों में अर्धशतक बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अब यह उपलब्धि भारत के इस युवा बल्लेबाज के खाते में दर्ज हो गई है।

 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, कोहली के खेलने पर लटकी तलवार

पहली 11 गेंदों में मचा दिया कोहराम

वैभव सूर्यवंशी शुरू से ही अग्रेसिव थे। उन्होंने अपनी पहली 11 गेंदों में सिर्फ एक डॉट बॉल खेली और बाकी गेंदों पर रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और पांच छक्के लगाए। श्रीलंकाई बॉलर्स की छोटी-छोटी गलतियां भी उनके लिए महंगी साबित हुईं और वैभव ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट खेले। इसके बाद, वह सेंचुरी की ओर बढ़ रहे थे लेकिन 6 रन से चूक गए। उन्होंने इस मैच में 29 गेंदों पर 324.14 के स्ट्राइक रेट से 94 रन बनाए। इसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे।

यह भी पढ़ें: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को नंदनी शर्मा से इतनी उम्मीदें क्यों हैं?

लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी

यह भी पढ़ें: चेन्नई की उमस भरी गर्मी में अफगानी कप्तान ने जड़ा शतक, 9 साल का सूखा किया खत्म 

भारत के लिए भी बनाया नया कीर्तिमान

वैभव सूर्यवंशी अब भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले भारत के लिए 11 गेंदों में फिफ्टी लगाने का कारनामा केवल आशुतोष शर्मा और आकाश चौधरी ने किया था। अब वैभव भी इस खास सूची का हिस्सा बन गए हैं।

 

किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज 50 (किसी भी कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में)

  • 11 गेंद: वैभव सूर्यवंशी (लिस्ट-A)
  • 11 गेंद: आशुतोष शर्मा (टी20)
  • 11 गेंद: आकाश चौधरी (फर्स्ट-क्लास)
  • 12 गेंद: युवराज सिंह (टी20)
  • 12 गेंद: अभिषेक शर्मा (टी20)
  • 13 गेंद: यशस्वी जायसवाल (टी20)
  • 13 गेंद: उर्विल पटेल (टी20)


और पढ़ें