logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने कैमरन ग्रीन, स्टार्क का रिकॉर्ड टूटा

IPL 2025 के ऑक्शन में कैमरन ग्रीन के लिए 25.20 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ बोली लगी है। ग्रीन टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।

Cameron Green IPL 2026 Auction KKR

कैमरन ग्रीन, Photo Credit: KKR/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए हो रही नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन की छप्परफाड़ कमाई हुई है। अबू धाबी के एतिहाद एरेना में आयोजित IPL 2026 मिनी ऑक्शन में ग्रीन के लिए रिकॉर्डतोड़ बोली लगी। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत में खरीदा। इसके साथ ही ग्रीन IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।

 

उन्होंने मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा। स्टार्क के लिए IPL 2024 मिनी ऑक्शन में KKR ने ही रिकॉर्ड बोली लगाई थी। तब फ्रेंचाइजी ने इस तेज गेंदबाज को 24.75 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। अब उसने ग्रीन के लिए भारी भरकम रकम खर्च किया है।

 

यह भी पढ़ें: IPL नीलामी के बाद कैसी बनी पंजाब किंग्स की टीम? पूरी लिस्ट देखिए

पंत का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा

कैमरन ग्रीन कैप्ड बल्लेबाजों के सेट में थे। उनके लिए मुंबई इंडियंस (MI) ने बोली की शुरुआत की। हालांकि MI को जल्द ही हटना पड़ा, क्योंकि उसके पर्स में सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये ही थे। KKR और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच शुरुआती बिडिंग वॉर हुई। RR ने 16.05 करोड़ रुपये का पर्स होने के बावजूद 13.40 करोड़ रुपये तक की बोली लगाई। इसके बाद उसने हथियार डाल दिए। यहां चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एंट्री मारी और बोली को 20 करोड़ के पार पहुंचाया। 

 

KKR के पर्स में 64.3 करोड़ रुपये का पर्स था तो CSK 43.4 करोड़ रुपये के साथ ऑक्शन टेबल पर बैठी थी। दोनों के बीच काफी देर तक बिडिंग वॉर हुई और आखिर में KKR ने बाजी मारी। ग्रीन IPL इतिहास के तीसरे सबसे महंगे प्लेयर बने। ऋषभ पंत का 27 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बाल-बाल टूटने से बचा। अगर CSK कुछ देर और टिकी रहती तो पंत का रिकॉर्ड टूट भी सकता था।

 

यह भी पढ़ें: IPL नीलामी के बाद कैसी है गुजरात टाइटंस की टीम? पूरी लिस्ट देखिए

पथिराना सबसे महंगे श्रीलंकाई बने

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना के लिए भी KKR ने अपनी तिजोरी खोली। पिछले सीजन तक CSK के लिए खेले पथिराना को KKR 18 करोड़ रुपये में खरीदा। पथिराना IPL इतिहास के सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी बने। 


और पढ़ें