logo

ट्रेंडिंग:

IPL नीलामी के बाद कैसी है गुजरात टाइटंस की टीम? पूरी लिस्ट देखिए

IPL 2026 के लिए नीलामी हो रही है। सिर्फ 4 सीजन पुरानी टीम गुजरात टाइटंस ने इस बार अपने ज्यादातर खिलाड़ियों को पहले ही रीटेन कर लिया था।

shubman gill and ashish nehra

GT के कप्तान शुभमन गिल और कोच आशीष नेहरा, Photo Credit: GT

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

साल 2022 में अस्तित्व में आई गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन में खिताब जीतकर सनसनी मचा दी थी। उसके बाद से यह टीम हर बार खिताब के प्रबल दावेदारों में रही है। नए कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में भी टीम अच्छा कर रही है और इस टीम का रिकॉर्ड है कि अभी तक के चार सीजन में से यह टीम तीन बार प्लेऑफ्स के लिए क्वालिफआई हुई है। शायद यही वजह है कि इस टीम ने अपने 20 खिलाड़ियों को रीटेन कर लिया था और इस टीम में सिर्फ 5 स्लॉट ही खाली थे।

 

पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब जीतने वाली गुजरात टाइटंस को 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। 2024 में हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में जाने के बाद शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया और 2025 में गुजरात टाइटंस तीसरे नंबर पर रही। 2024 में यह टीम 8वें नंबर पर रही थी।

 

यह भी पढ़ें- IPL 2026 ऑक्शन के बाद कैसी दिख रही है चेन्नई सुपर किंग्स? पूरी लिस्ट देखिए


नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी: अशोक शर्मा (90 लाख), जेसन होल्डर (7 करोड़), ल्यूक वुड (75 लाख), पृथ्वीराज यारा (30 लाख), टॉम बैंटन (2 करोड़)

 

रीटेन किए गए खिलाड़ी: कुल 20

 

शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, गुरनूर सिंह बराड़, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जोस बटलर, कगिसो रबाडा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज मोहम्मद अरशद खान, निशांत सिंधू, प्रसिद्ध कृष्णा, आर साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर।

 

यह भी पढ़ें: IPL नीलामी के बाद कैसी बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम? पूरी लिस्ट देखिए

 

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap