कॉमनवेल्थ 2026 गेम्स का आज यानी 26 जुलाई को चौथा दिन है। आज सभी दर्शकों की नजरें बॉक्सिंग पर टिकी हुई हैं। चौथे दिन भारत और पाकिस्तान के बीच बॉक्सिंग का मुकाबला होने वाला है। जहां एक तरफ पुरुष खिलाड़ियों में भारत के जादुमनी सिंह और पाकिस्तान के सुमामा रहमान के बीच जोरदार मुकाबला होगा, वहीं दूसरी तरफ महिला खिलाड़ियों की बात करें तो भारत की प्रीति और मलावी की डेबरा मटेनजे के बीच मुकाबला होगा। इसके अलावा आज वेटलिफ्टिंग को देखने के लिए भी सभी दर्शक उत्सुक हैं। आज भारत की जांबाज महिला खिलाड़ी मीराबाई चानू 48 किलो वर्ग में हिस्सा लेंगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत पाती हैं या नहीं।
आज कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग और वेटलिफ्टिंग के अलावा स्विमिंग, लॉन बॉल्स और नेटबॉल के मुकाबले भी खेले जाएंगे। आज का कॉमनवेल्थ गेम्स दोपहर 1:00 बजे शुरू होकर रात 1:07 बजे तक चलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग के 14 खिलाड़ियों को भेजा है, जिसमें 7 महिला और 7 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार, क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर?
सभी गेम्स की टाइमिंग
लॉन बॉल्स
1:00 PM - 2:15 PM: भारत बनाम नामीबिया
10:05 PM - 11:15 PM: इंग्लैंड बनाम भारत
वेटलिफ्टिंग
दोपहर 2:15 बजे: भारत के ऋषिकांत सिंह 60 किलो का वजन उठाएगें। इसकी मेडल सेरेमनी शाम 4:07 बजे होगी।
शाम 6:45 बजे: मीराबाई चानू 48 किलो का वजन उठाएगी में हिस्सा लेंगी। इसकी मेडल सेरेमनी रात 8:37 बजे होगी।
रात 11:15 बजे: भारत के राजा मुथुपंडी 65 किलो का वजन उठाएगें। इसकी मेडल सेरेमनी रात 1:07 बजे होगी।
नेटबॉल
रात 8:30 बजे से 10:00 बजे तक साउथ अफ्रीका और टोंगा के बीच नेटबॉल मुकाबला खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा लेकिन कैसे? यहां समझिए
बॉक्सिंग
रात 10:45 बजे:महिला बॉक्सिंग में भारत की प्रीति और मलावी की डेबरा मटेनजे के बीच मुकाबला होगा।
रात 11:45 बजे: पुरुष बॉक्सिंग में भारत के जादुमनी सिंह और पाकिस्तान के सुमामा रहमान के बीच मुकाबला होगा।
रात 12:45 बजे: पुरुषों में भारत और युगांडा के बीच मुकाबला होगा, जहां भारत के आदित्य प्रताप सिंह और युगांडा के नूहू बैटे आमने-सामने होंगे।
स्विमिंग
दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक स्विमिंग हीट्स होंगी।
पुरुषों की 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स शाम 4:39 बजे होंगी, जहां भारत की पुरुष टीम स्विमिंग करती नजर आएगी।