भारतीय खिलाड़ियों का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में धमाल जारी है। भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीत लिए। जूडो और पैरा एथलीट्स ने भी इतिहास रच दिया। शनिवार का दिन भारत के लिए यादगार बन गया। खेल के 10वें दिन भारत ने कुल 39 पदक हासिल कर लिए। इसमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं।
भारत तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। आस्ट्रेलिया के 61 स्वर्ण पदक हैं जबकि इंग्लैंड दूसरे और कनाडा तीसरे स्थान पर है। शुरुआत में भारत 10वें स्थान पर था लेकिन मुक्केबाजी के 7 स्वर्ण पदकों ने भारत की रैंकिंग में जबरदस्त सुधार किया। भारतीय मुक्केबाज रिंग में उतरे तो विरोधी को उठने का मौका नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 में गोल्ड से चूके जदुमणि सिंह, बॉक्सिंग में जीता सिल्वर
मुक्केबाजी में खूब दिखा कमाल
महिला मुक्केबाजों ने धमाल मचा दिया। जैसमीन लंबोरिया (57 किलो), प्रीति पवार (54 किलो), साक्षी चौधरी (51 किलो), अरुंधति चौधरी (70 किलो) और प्रिया घंघास (60 किलो) ने स्वर्ण पदक जीते। भारत को 7 गोल्ड मेडल, सिर्फ मुक्केबाजी में ही मिल गए।
ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75 किलो) को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पुरुष वर्ग में सचिन सिवाच (60 किलो) और अंकुश (70 किलो) ने स्वर्ण पदक जीते। जादूमणि सिंह (55 किलो) और नरेंद्र बेरवाल (90 किलो से ज्यादा) ने रजत पदक हासिल किए।
यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स: नीरज चोपड़ा को जैवलिन में सिल्वर मेडल, गोल्ड से कैसे चूके?
जूडो में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन
जूडो में भारत का शानदार अभियान जारी है। उन्नति शर्मा ने महिलाओं के 63 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता। यह जूडो में भारत का चौथा पदक है। हर्ष सिंह (पुरुष 60 किलो) और अस्मिता डे (महिला 48 किलो) ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। यामिनी मौर्य ने 57 किलो वर्ग में रजत पदक जीता।
पैरा एथलीट्स का भी विजय अभियान जारी
पैरा गोला फेंक (शॉट पुट) में सोमन राणा ने स्वर्ण पदक जीता। ट्रिपल जंपिंग में प्रवीण चित्रावेल ने रजत और सेल्वा प्रभु ने कांस्य पदक हासिल किया। गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर नया कीर्तिमान बनाया। वह एक ही खेलों में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए। रविवार को खेलों का आखिरी दिन है। भारत के पास और पदक जीतने का अच्छा मौका है।
टॉप 10 देश कौन हैं, जिन्होंने मचाया धमाल?
- ऑस्ट्रेलिया: 61 गोल्ड, 37 सिल्वर, 50 कांस्य
- इंग्लैंड: 25 गोल्ड, 40 सिल्वर, 34 कांस्य
- कनाडा: 18 गोल्ड, 18 सिल्वर, 21 कांस्य
- भारत: 13 गोल्ड, 17 सिल्वर, 8 कांस्य
- स्कॉटलैंड: 11 गोल्ड, 8 सिल्वर, 17 कांस्य
- नाइजीरिया: 10 गोल्ड, 6 सिल्वर, 5 कांस्य
- वेल्स: 8 गोल्ड, 10 सिल्वर, 12 कांस्य
- न्यूजीलैंड: 8 गोल्ड, 10 सिल्वर, 9 कांस्य
- मलेशिया: 8 गोल्ड, 3 सिल्वर, 3 कांस्य