देवदत्त पडिक्कल ने गॉल टेस्ट में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। भारतीय टीम के इस युवा बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरी पारी में 44 रन बनाकर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद नंबर-3 पर मिले मौके का पूरा फायदा उठाते हुए पडिक्कल ने पहली पारी में 167 रन जड़े थे। इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी की। उनके नाम गॉल टेस्ट में कुल 211 रन हो गए हैं। इस तरह वह श्रीलंका का खिलाफ किसी टेस्ट में नंबर-3 पर दूसरे सबसे ज्यादा रन बानाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
इस मामले में राहुल द्रविड़ पहले नंबर पर हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2009 में अहमदाबाद टेस्ट में 215 रन बनाए थे। द्रविड़ ने पहली पारी में 177 रन की पारी खेली थी। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 38 रन का योगदान दिया था। द्रविड़ दुनिया के सबसे बेहतरीन नंबर-3 बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। अब पडिक्कल भी उन्हीं की राह पर निकल पड़े हैं।
यह भी पढ़ें: LBW आउट दिए जाने पर पवेलियन लौट रहे थे KL राहुल, देवदत्त पडिक्कल ने यूं बचा लिया
पडिक्कल की बेहतरीन बल्लेबाजी
26 साल के पडिक्कल अपना तीसरा ही टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उन्होंने नवंबर 2024 के बाद भारतीय टीम में वापसी की है। सुदर्शन की चोट ने उनके लिए नंबर-3 पर मौका बनाया, जिसे उन्होंने अच्छे से भुनाया है। वह गॉल टेस्ट में अब तक सभी बल्लेबाजों से बेहतर दिखे हैं। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब तीसरे नंबर पर सुदर्शन की वापसी मुश्किल हो गई है। माना जा रहा है कि सुदर्शन के फिट होने पर भी पडिक्कल ही इस पोजिशन पर खेलेंगे।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश से हारते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव शुरू, ड्रॉप हुआ स्टार ओपनर
भारत की स्थिति मजबूत
मैच की बात करें तो भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 151 रन पर 5 विकेट गंवाने के बावजूद बेहद मजबूत स्थिति में है। उसके पास कुल 329 रन की बढ़त हो चुकी है। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे, जिसके में श्रीलंकाई टीम 284 पर ही ढेर हो गई। इस तरह
शुभमन गिल
एंड कंपनी को 178 रन की बड़ी बढ़त मिली। मुकाबले के चौथे दिन यानी आज (18 अगस्त) भारतीय टीम की दूसरी पारी शुरू हुई।
यशस्वी जायसवाल
खाता खोले बगैर ही आउट हो गए। इसके बाद पडिक्कल और केएल राहुल (35) ने पारी को संभाला। फिलहाल क्रीज पर
ऋषभ पंत
और
रवींद्र जडेजा
हैं।