भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन (18 अगस्त) कमाल का नजारा देखने को मिला। टीम इंडिया के स्टार ओपनर केएल राहुल LBW की अपील पर आउट दिए जाने के बाद पवेलियन लौट रहे थे, तभी दूसरे छोर पर खड़े देवदत्त पडिक्कल ने आवाज लगाई और राहुल को रिव्यू लेने के लिए कहा। राहुल ने अपने कर्नाटक के साथी खिलाड़ी की बात मानी और रिव्यू की मांग की, जिसमें पता चला कि गेंद स्टंप्स के ऊपर से जा रही थी और राहुल बच गए।
यह घटना भारत की दूसरी पारी के 11वें ओवर की है। राहुल ने इस ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा था। श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने अगली गेंद पर दमदार वापसी की और राहुल को आर्म बॉल पर बीट कर दिया। गेंद जाकर राहुल के पिछले थाई पैड पर लगी। श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने LBW की जोरदार अपील की और अंपायर ने तुरंत उंगली खड़ी कर दी। राहुल रिव्यू लेने के मूड में नहीं थे लेकिन पडिक्कल ने उन्हें वापस बुलाया और रिव्यू लेने के लिए मना लिया।
राहुल ने रिव्यू की मांग की। टीवी अंपायर को रिप्ले में दिखा कि अल्ट्रा-एज से पता चला कि गेंद और बल्ले का संपर्क नहीं हुआ था। राहुल आउट लग रहे थे, क्योंकि गेंद सीधी स्टंप्स पर जाती दिख रही थी लेकिन बॉल ट्रैकर ने बताया कि गेंद स्टंप्स के ऊपर से निकल जाती। फील्ड अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। इसके बाद राहुल ने पडिक्कल को गले लगा लिया। राहुल इस समय 25 रन के निजी स्कोर पर थे। हालांकि वह आउट होने से बाल-बाल बचने के बाद क्रीज पर ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। राहुल अपनी पारी सिर्फ 10 रन ही जोड़ सके। उन्हें जयसूर्या ने ही चलता किया।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश से हारते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव शुरू, ड्रॉप हुआ स्टार ओपनर
यह भी पढ़ें: BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर-1 को हराया, सिंधु भी जीतीं
मैच का क्या हाल है?
भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाने के बाद तीसरे दिन स्टंप्स तक श्रीलंका को 284 पर ढेर कर दिया। टीम इंडिया को 178 रन की बड़ी बढ़त मिली। भारतीय टीम आज अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है और लंच तक 4 विकेट के नुकसान पर 116 रन बना चुकी है। उसके पास कुल 294 रन की बढ़त हो गई है।
ऋषभ पंत
21, जबकि ध्रुव जुरेल 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
यशस्वी जायसवाल
खाता भी नहीं खोल सके, जबकि पहली पारी के शतकवीर पडिक्कल ने 44 रन बनाए। राहुल ने 35 रन का योगदान दिया।
शुभमन गिल
दूसरी पारी में भी फेल रहे और उनके बल्ले से महज 8 रन ही निकले।