logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs SL: 'जय जवान, जय किसान...' ध्रुव जुरेल ने कोलंबो में शतक ठोक दिखाया टैटू

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक ठोक अपने बाइसेप्स पर गुदवाया खास टैटू दिखाया। उन्होंने बाइसेप्स पर जय जवान, जय किसान लिखवाया है।

Dhruv Jurel India vs Sri Lanka Test

शतक पूरा करने के बाद खास अंदाज में जश्न मनाते ध्रुव जुरेल, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में ध्रुव जुरेल ने भी शतक ठोका। सातवें नंबर पर उतरे जुरेल ने मुकाबले के दूसरे दिन (24 अगस्त) के आखिरी सेशन में जोखिम भरा सिंगल लेकर शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर की दूसरी सेंचुरी रही, जिसका उन्होंने खास अंदाज में जश्न मनाया। जुरेल ने अपने बाइसेप्स पर गुदवाया 'जय जवान, जय किसान' टैटू दिखाया।

 

जुरेल शतक बनाने के साथ ही एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। वह श्रीलंका में नंबर-7 या उससे नीचे आकर टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले हार्दिक पंड्या ने यह कारनामा किया था। हार्दिक ने 2017 में पल्लेकेले टेस्ट में आठवें नंबर पर 96 गेंद में 108 रन की पारी खेली थी।

 

यह भी पढ़ें: लड़ाई की सजा जुर्माना... यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो पर ICC ने लिया ऐक्शन

जुरेल ने शतक के लिए किया लंबा इंतजार

भारत का आठवां विकेट 458 के स्कोर पर गिर गया था। इस समय जुरेल 79 रन बनाकर खेल रहे थे। अब मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ही बल्लेबाजी के लिए बचे थे, जिससे लगा कि जुरेल अपना शतक पूरा नहीं कर पाएंगे। हालांकि सिराज ने उनका बखूबी साथ दिया। जुरेल जब 95 रन पर थे, तब बारिश आई गई, जिसके चलते काफी देर तक खेल रुका रहा। 

 

मौसम साफ होने के बाद जब खेल शुरू हुआ, तो जुरेल जल्द ही 99 पर पहुंच गए लेकिन इसके बाद उन्होंने लंबा इतजार किया। जुरेल ने लगातार 12 डॉट गेंदें खेली। इस बीच सिराज एक बड़ी अपील पर बचे। जुरेल ने अब समय गंवाना सही नहीं समझा और अगले ही ओवर में तेज सिंगल लेकर शतक पूरा किया। अगर डायरेक्ट हिट लगता तो उन्हें बाहर जाना पड़ सकता था।  


जुरेल ने शतक ठोकने के बाद दो छक्के जड़ भारत का स्कोर 500 के करीब पहुंचाया। सिराज आउट हो चुके थे और आखिरी जोड़ी मैदान पर थी। प्रसिद्ध कृष्णा ने जैसे ही चौका जड़कर भारत को 500 के पार पहुंचाया, कप्तान शुभमन गिल ने पारी घोषित कर दी। जुरेल 177 गेंद में 115 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए।

 

यह भी पढ़ें: नम आंखें, हताशा... महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भारतीय खेमे का हाल

पडिक्कल ने पहले दिन ठोका था शतक

देवदत्त पडिक्कल (117) के लगातार दूसरे टेस्ट शतक की मदद से भारत ने पहले दिन 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए थे। जुरेल 7, जबकि सारांश जैन 4 रन पर नाबाद थे। टेस्ट डेब्यू कर रहे सारांश दूसरे दिन अपनी पारी में सिर्फ 2 रन ही जोड़ सके। उनके आउट होने के बाद ऋषभ पंत क्रीज पर आए। 

 

पंत पहले दिन रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर गए थे। उन्होंने 3 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई और 60 रन जोड़े। उन्होंने और जुरेल ने सातवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की। पंत (63) के आउट होने के बाद जुरेल को पुछल्ले बल्लेबाजों का अच्छा साथ मिला, जिससे उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया।


और पढ़ें