ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 रोमांचक मोड़ पर है। टूर्नामेंट के सुपर-8 राउंड में अभी 4 मुकाबले बचे हुए हैं लेकिन दो ही सेमीफाइनलिस्ट टीमें तय हो पाई हैं। ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका ने क्वालिफाई कर लिया है, जबकि दूसरे सुपर-8 ग्रुप से इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। आज (27 फरवरी) सुपर-8 के मुकाबले में इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से होना है। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है, जिस पर पूरे पाकिस्तान की निगाहें टिकी हुई हैं।
ENG vs NZ मैच पर पाक की नजरें क्यों?
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले में पाकिस्तान की किस्मत का फैसला होना है। अगर न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में जीत दर्ज करती है पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। न्यूजीलैंड 5 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में एंट्री ले लेगा। वहीं इंग्लैंड के जीतने पर न्यूजीलैंड के 3 ही पॉइंट्स रह जाएंगे और पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा रहेंगी। इंग्लैंड की जीत के बाद पाक को अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा, तभी उसके लिए बात बनेगी, क्योंकि उसका नेट रन रेट न्यूजीलैंड से खराब है।
यह भी पढ़ें: भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए क्या करना होगा?

सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा पाकिस्तान?
पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दुआ करनी होगी कि इंग्लैंड बड़े अंतर से जीते। अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लिश टीम 180 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद 30 रन से जीत दर्ज करती है तो पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ 40 रन से जीत हासिल करनी होगी। साफ-साफ समझें तो दोनों मैचों में जीत का अंतर 70 रन होना चाहिए।
वहीं अगर न्यूजीलैंड की टीम पहले बैटिंग करती है और 150 रन बनाती है तो पाकिस्तान की राह आसान करने के लिए इंग्लैंड को यह टारगेट 17 ओवर में हासिल करना होगा। इसके बाद पाकिस्तानी टीम श्रीलंका के खिलाफ सेम टारगेट को 14.4 ओवर में चेज कर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकती है।
यह भी पढ़ें: जो आया, मारता ही चला गया... टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में कभी नहीं हुआ ऐसा
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:
इंग्लैंड - फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डावसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
न्यूजीलैंड - टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन