भारतीय कप्तान शुभगन गिल का बल्ला इन दिनों आग उगल रहा है। फॉर्मेट कोई भी हो, वह हर जगह रन बना रहे हैं। IPL 2026 में 700 से ज्यादा रन बनाने के बाद उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में 126 रन की पारी खेली थी। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भी शुभमन ने अपनी फॉर्म को बरकरार रखा है। उन्होंने पहले वनडे में नाबाद 84 रन की पारी खेलने के बाद लखनऊ में खेले गए दूसरे वनडे में उन्होंने 154 रन जड़े थे। उनका यह 9वां शतक रहा।
शुभमन अब एक शतक लगाते ही शिखर धवन और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ देंगे। दरअसल, भारत के लिए सबसे तेज 10 वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड धवन के नाम है। उन्होंने 77 पारियों में इस उपबल्धि को हासिल की थी। उनके बाद कोहली का नंबर है, जिन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 80 पारियां ली थीं। शुभमन 63 पारियों में ही 9 वनडे शतक लगा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: कोहली से आगे निकल जाएंगे शुभमन गिल? भारतीय कप्तान के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड
बाबर-फखर को भी छोड़ेंगे पीछे?
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मुकाबला शनिवार (21 जून) को चेन्नई में खेला जाना है। अगर इस मुकाबले में शुभमन शतक लगाते हैं, तो न सिर्फ धवन-कोहली, बल्कि पाकिस्तान के फखर जमान और बाबर आजम को भी पीछे छोड़ देंगे। फखर ने जहां 67 पारियों में 10 वनडे शतक लगाए हैं, वहीं बाबर ने उनसे एक पारी ज्यादा खेला है। चेन्नई में शुभमन अपने करियर की 64वीं पारी खेलने उतरेंगे। अगर उनके बल्ले से शतक नहीं निकलता है, तब भी उनके पास फखर-बाबर के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका रहेगा।
सबसे तेज 10 वनडे शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड क्विंटन डिकॉक के नाम है। इस साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज ने महज 55 पारियों में यह कारनामा कर दिखाया था। उनके हमवतन हाशिम अमला ने 10 वनडे शतक 57 पारियों में लगाए। शुभमन अगली 3 वनडे पारियों में एक भी शतक लगाने में कामयाब रहते हैं, तो डिकॉक-अमला के बाद इस फॉर्मेट में सबसे तेज 10 शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।
यह भी पढ़ें: मैक्सिको नॉकआउट में पहुंचा, कतर हारा, FIFA वर्ल्ड कप के आठवें दिन क्या-क्या हुआ?
ODI में सबसे तेज 10 शतक लगाने वाले बल्लेबाज
- क्विंटन डिकॉक - 55 पारियां
- हाशिम अमला - 57 पारियां
- फखर जमान - 67 पारियां
- बाबर आजम - 68 पारियां
- शाई होप - 74 पारियां
- जॉनी बेयरस्टो - 76 पारियां
- शिखर धवन - 77 पारियां
- विराट कोहली - 80 पारियां
- एरोन फिंच - 83 पारियां
- जो रूट - 84 पारियां