logo

मूड

ट्रेंडिंग:

FIDE World Cup: सीएम प्रमोद ने लोगो और एंथम किया जारी, 31 अक्टूबर से आयोजन

गोवा में 31 अक्टूबर से FIDE World Cup का आयोजन होगा। मंगलवार को सीएम प्रमोद सावंत ने टूर्नामेंट का एंथम और लोगो जारी किया। भारत करीब 23 साल बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है।

FIDE World Cup.

शतरंज चैंपियनशिप का एंथम और लोगो जारी। (Photo Credit: X/@DrPramodPSawant )

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को FIDE World Cup 2025 शतरंज चैंपियनशिप के लोगो और एंथम जारी किया। यह टूर्नामेंट 31 अक्टूबर से 27 नवंबर तक गोवा में आयोजित होगा। गोवा के सीएम ने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी का अवसर देने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने खेल मंत्री रमेश तावड़कर, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष नितिन नारंग, सचिव देव पटेल और गोवा के मुख्य सचिव वी. कैंडावेलू की मौजूदगी में शतरंज चैंपियनशिप का लोगो और एंथम जारी किया।

 

एक्स पर सीएम प्रमोद सावंत ने लिखा, 'प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंट FIDE World Cup 2025 का मोशन लोगो और एंथम जारी हो गया है। यह ऊर्जा और उत्साह से भरपूर है और आप मोहरे उठाकर अपनी चाल चलने के लिए तत्पर होंगे। सभी की निगाहें गोवा पर हैं, जो 31 अक्टूबर से 27 नवंबर तक इसकी मेजबानी का गौरवशाली अवसर प्रदान करेगा। मैं आप सभी का गोवा में स्वागत करता हं, न केवल समुद्र तट पर मौज-मस्ती करने या इसकी शानदार गोवाई वास्तुकला की प्रशंसा करने के लिए, बल्कि राजाओं का खेल खेलने के लिए भी।'

 

यह भी पढ़ें: हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड की उड़ाई धज्जियां, 222 के स्ट्राइक रेट से ठोके 78 रन

 

टूर्नामेंट में गुकेश डी, अर्जुन एरिगैसी, प्रज्ञानंद आर, अनीश गिरी, वेस्ली सो, विंसेंट कीमर, हैंस नीमन, नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव, इयान नेपोमनियाचची, रिचर्ड रैपॉर्ट, विदित गुजराती, निहाल सरीन जैसे दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजकों के मुताबिक विश्व कप विजेता न केवल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम करेगा, बल्कि 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में तीन स्थानों में से एक स्थान भी हासिल करेगा।

 

इस टूर्नामेंट में 12 वर्षीय अर्जेंटीना के प्रतिभाशाली खिलाड़ी फॉस्टिनो ओरो भी शामिल होंगे, जो 2025 के संस्करण में सबसे कम उम्र के प्रतिभागी बनकर इतिहास रचेंगे। उन्होंने बताया कि एक अन्य प्रतिभागी के अंतिम समय में नाम वापस लेने के बाद, भारत की उभरती हुई स्टार दिव्या देशमुख वाइल्डकार्ड एंट्री के ज़रिए ओपन सेक्शन में शामिल होंगी।

 

यह भी पढ़ें: महिला वर्ल्ड कप: इंग्लैंड से जीत रही थी टीम इंडिया, फिर कहां पलटा मैच?

 

सीएम सावंत ने बताया कि टूर्नामेंट में 82 देश हिस्सा लेंगे। यह आयोजन गोवा को वैश्विक स्तर पर ले जाएगा। प्रदेश में खेल और पर्यटन को बढ़ावा देगा। इससे गोवा की नई शतरंज प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा। सीएम ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता का आयोजन 31 अक्टूबर से 27 नवंबर तक उत्तरी गोवा के अरपोरा गांव में होगा। सीएम ने कहा कि FIDE विश्व कप 23 साल बाद भारत आया है। आखिरी बार 2002 में इसकी मेजबानी की थी। तब दिग्गज विश्वनाथन आनंद ने विश्व कप ट्रॉफी उठाकर देश को गौरवान्वित किया था। अब 2025 में यह महान आयोजन गोवा में हो रहा है। यह हमारे प्रदेश और हमारे देश के लिए सम्मान और गर्व का क्षण है।

 

Related Topic:#FIDE World Cup

और पढ़ें