logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मेसी मैजिक से क्वार्टर-फाइनल में अर्जेंटीना, अब इस टीम से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की टीम मिस्त्र के खिलाफ 2 गोल से पिछड़ रही थी। लियोनेल मेसी ने आखिरी पलों में संकटमोचक की भूमिका निभाई और अपनी टीम को क्वार्टर-फाइनल में पहुंचा दिया।

Argentina Football Team

जीत के बाद जश्न मनाती अर्जेंटीना की टीम, Photo Credit: Argentina Football Team/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना की टीम एक बार फिर हारते-हारते बची है। राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में मौजूदा चैंपियन टीम मिस्त्र के खिलाफ 79वें मिनट तक 2 गोल से पिछड़ रही थी। ऐसा लग रहा था कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद लियोनल मेसी की भी फुटबॉल के महासमर से विदाई हो जाएगी। हालांकि इसके बाद अर्जेंटीना ने चमत्कारिक वापसी करते हुए 3 गोल दागकर क्वार्टर-फाइनल में जगह बना ली। 

 

मेसी के असिस्ट पर क्रिस्टियन रोमेरो ने 79वें मिनट में अर्जेंटीना के लिए पहला गोल दागा। इसके बाद मेसी ने 83वें मिनट में गोल कर अर्जेंटीना को बराबरी दिलाई। विजयी गोल स्टॉपेज टाइम में एंजो फर्नांडिस ने दागा। 

 

अर्जेंटीना के लिए यह मुकाबला इतना कठिन रहा कि आखिरी सीटी बजने के बाद मेसी के आंसू छलक गए। उनसे पहले हाफ में पेनल्टी मिस हुई थी। इस दिग्गज ने आखिरी पलों में अपना करिश्मा दिखाया और अर्जेंटीना को उलटफेर का शिकार होने से बचा लिया।

 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार, क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर?

अर्जेंटीना के सामने स्विट्जरलैंड की चुनौती

लगातार दूसरे खिताब के लिए उतरी अर्जेंटीना का क्वार्टर-फाइनल में स्विट्जरलैंड से सामना होगा। स्विट्जरलैंड ने गोलरहित ड्रॉ रहने के बाद कोलंबिया पर पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत दर्ज करके अगले राउंड में जगह बनाई है। वह 72 साल बाद वर्ल्ड कप के क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुआ है।

 

स्विट्जरलैंड को कोलंबिया के खिलाफ मैच से पहले तगड़ा झटका लगा था। उसे युवा मिडफील्डर जोहान मंजांबी के बिना उतरना पड़ा। मंजांबी मुकाबले से एक दिन पहले अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 3 गोल किए थे। स्विट्जरलैंड 1954 में वर्ल्ड कप की मेजबानी करने के बाद से कभी भी क्वार्टर-फाइनल में नहीं पहुंचा था लेकिन उसने धैर्य बनाए रखा, जो आखिर में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

 

यह भी पढ़ें: 11 साल के टी20 करियर के बाद भी संजू सैमसन अपनी जगह पक्की क्यों नहीं कर पाए?

FIFA World Cup 2026 क्वार्टर-फाइनल शेड्यूल

10 जुलाई फ्रांस बनाम मोरक्को रात 1:30 बजे से (भारतीय समयानुसार) बोस्टन
11 जुलाई स्पेन बनाम बेल्जियम रात 12:30 बजे से लॉस एंजेलिस
12 जुलाई इंग्लैंड बनाम नॉर्वे रात 2:30 बजे से मियामी
12 जुलाई अर्जेंटीना बनाम स्विट्जरलैंड सुबह 6:30 बजे से कैनसस सिटी

 


और पढ़ें