logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल को दिलाई जीत, इंग्लैंड को घाना ने ड्रॉ पर रोका

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो गोल दाग FIFA वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल का जीत का खाता खोल दिया है। उधर को घाना ने इंग्लैंड को घाना ड्रॉ पर रोका।

Ronaldo

क्रिस्टियानो रोनाल्डो, Photo Credit: FIFA World Cup/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने छठे वर्ल्ड कप में निराशाजनक शुरुआत से उबरते हुए शानदार प्रदर्शन किया और रिकॉर्ड दो गोल किए, जिससे पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से करारी शिकस्त दी। रोनाल्डो कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ रहे शुरुआती मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे लेकिन उज्बेकिस्तान के खिलाफ वह अपने पूरे रंग में दिखे। वह छह अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ग्रुप-K में पुर्तगाल के अब चार अंक हो गए हैं। वह अपना अंतिम ग्रुप मैच शनिवार को मियामी में कोलंबिया के खिलाफ खेलेगा। उज्बेकिस्तान इसी दिन अटलांटा में कांगो से भिड़ेगा।

रोनाल्डो ने बनाया यह रिकॉर्ड

कांगो के खिलाफ मैच में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कुछ आलोचकों ने सवाल उठाए कि क्या रोनाल्डो को शुरुआती लाइनअप में बनाए रखना चाहिए लेकिन कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने इस सुपरस्टार पर भरोसा बनाए रखा। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और रोनाल्डो ने छठे मिनट में ही टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। रोनाल्डो ने 39वें मिनट में एक और गोल किया, जब ब्रूनो फर्नांडीस से पास मिलने पर उन्होंने अपने दाहिने पैर से नजदीकी पोस्ट के ठीक अंदर से गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। 

 

नूनो मेंडेस ने 17वें मिनट में फ्री किक से 2-0 की बढ़त बनाई थी। पुर्तगाल ने 60वें मिनट में अब्दुवोहिद नेमातोव के आत्मघाती गोल की बदौलत 4-0 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद 83वें मिनट में मैदान में उतरे राफेल लेओ ने चार मिनट बाद गोल करके स्कोर 5-0 कर दिया। उज्बेकिस्तान के मिडफील्डर अजीजजोन गनीव ने 30वें मिनट में गोल किया था लेकिन वीडियो समीक्षा के बाद इसे रद्द कर दिया गया था।

 

यह भी पढ़ें: '40 घंटे सड़क पर रहे, आराम तक नहीं मिला', फीफा के इंतजामों पर भड़के ईरान के कोच

यह भी पढ़ें: बार्सिलोना या रियाल मैड्रिड, किस क्लब ने सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप विनर्स दिए हैं?

घाना ने इंग्लैंड को रोका

इंग्लैंड और घाना के बीच खेला गया मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर छूटा। इंग्लैंड और घाना दोनों ने मैच के अंतिम आखिरी पलो में गोल करने के लिए अपनी तरफ से पूरी जान लगा दी लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। यह मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहने से ग्रुप-L स्थिति रोमांचक बन गई है। इंग्लैंड और घाना दोनों टीमों के पास अब चार-चार अंक हो गए हैं। इंग्लैंड बेहतर गोल अंतर के कारण शीर्ष पर है। क्रोएशिया के तीन अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है। इंग्लैंड ने मैच में दबदबा बनाए रखा। उसने गोल पर 19 शॉट लगाए जबकि घाना एक बार ही ऐसा कर पाया। इंग्लैंड की टीम हालांकि अवसरों का फायदा नहीं उठा पाई। इंग्लैंड किसी भी वर्ल्ड कप में अफ्रीका के किसी भी देश से नहीं हारा है।


और पढ़ें