logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'40 घंटे सड़क पर रहे, आराम तक नहीं मिला', फीफा के इंतजामों पर भड़के ईरान के कोच

ईरान के कोच अमीर घालेनोई ने फीफा की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई है। उन्होंने टाइट शेड्यूल और यात्रा की खराब व्यवस्था को लेकर अपनी नाखुशी जाहिर की।

Iran coach Amir Ghalenoei fumes over FIFA arrangements

ईरान फुटबॉल टीम के मुख्य कोच अमीर घालेनोई, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बेल्जियम के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेलने के बाद ईरान के मुख्य कोच अमीर घालेनोई ने टूर्नामेंट की व्यवस्थाओं और अपनी टीम की परिस्थितियों को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ईरानी टीम बेहद कठिन हालात में वर्ल्ड कप खेल रही है और खिलाड़ियों को लगातार यात्रा तथा अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके मुताबकि टीम को आराम तक का मौका नहीं मिल रहा है।

 

बेल्जियम के खिलाफ मुकाबले के बाद घालेनोई ने कहा कि पिछले छह महीनों में उनकी टीम ने ऐसी चुनौतियों का सामना किया है, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले उनका देश युद्ध जैसे हालात से गुजर रहा था और घरेलू फुटबॉल लीग भी बंद करनी पड़ी थी। ऐसे माहौल में टीम को दूसरे देशों में मैच खेलने के लिए करीब 40 घंटे सड़क के जरिए सफर करना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें: ब्राजील-मोरक्को जीते, अमेरिका नॉकआउट में पहुंचा, वर्ल्ड कप का 9वां दिन कैसा रहा?

 

ईरानी कोच के मुताबिक, वीजा संबंधी समस्याओं और लगातार यात्रा ने टीम की तैयारियों को बुरी तरह प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी लगातार सफर कर रहे हैं और उन्हें पर्याप्त आराम का समय भी नहीं मिल पा रहा है। उनका मानना है कि इतनी कठिन परिस्थितियों में किसी भी टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना आसान नहीं होता।

मिस्र के खिलाफ मुकाबला होगा निर्णायक

ईरान का अगला मुकाबला मिस्र से होना है, जो टीम के लिए करो या मरो जैसा माना जा रहा है। घालेनोई ने कहा कि मिस्र के पास भी बेल्जियम की तरह बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनकी टीम को इस मैच से पहले सबसे ज्यादा जरूरत खिलाड़ियों की रिकवरी की है। उन्होंने दावा किया कि दुनिया की शायद ही कोई टीम होगी, जिसे इतने कम समय में लगातार लंबी यात्राएं करनी पड़ती हों।

 

यह भी पढ़ें: बार्सिलोना या रियाल मैड्रिड, किस क्लब ने सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप विनर्स दिए हैं?

खिलाड़ियों के जज्बे को कोच ने सराहा

इन तमाम मुश्किलों के बावजूद ईरानी कोच ने अपनी टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनके खिलाड़ी पूरे दिल से मैदान में उतर रहे हैं और इतिहास उनके त्याग को याद रखेगा। उन्होंने बेल्जियम के खिलाफ 0-0 के ड्रॉ को बड़ी उपलब्धि बताया। साथ ही गोलकीपर अलीरेजा बेइरानवंद की भी प्रशंसा की, जिन्होंने सात शानदार बचाव करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया। अब सबकी निगाहें मिस्र के खिलाफ होने वाले निर्णायक मुकाबले पर टिकी हैं, जहां ईरान नॉकआउट में जगह बनाने के इरादे से उतरेगा।


और पढ़ें