logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बार्सिलोना या रियाल मैड्रिड, किस क्लब ने सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप विनर्स दिए हैं?

स्पेनिश क्लब बार्सिलोना और रियाल मैड्रिड को दुनिया के सबसे लोकप्रिय फुटबॉल क्लबों में गिना जाता है। FIFA वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच के बीच जानिए इन दोनों क्लबों से कितने वर्ल्ड कप विनर्स निकले हैं।

barcelona real madrid

FC बार्सिलोना और रियाल मैड्रिड CF का लोगो, Photo Credit: FC Barcelona, Real Madrid CF/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

FIFA वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच जारी है। पिछले एडिशन की फाइनलिस्ट अर्जेंटीना और फ्रांस ने जहां धमाकेदार आगाज किया है, वहीं स्पेन और पुर्तगाल जैसी शक्तिशाली टीमों को उलटफेर का सामना करना पड़ा है। पहली बार वर्ल्ड कप खेलने उतरी कोप वर्डे ने स्पेन को एक भी गोल नहीं करने दिया। स्पेन और कोप वर्डे के बीच मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर छूटा। इसके बाद कांगो ने पुर्तगाल को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। 

 

पांच बार की चैंपियन ब्राजील को भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। टूर्नामेंट की सह-मेजबान मैक्सिको राउंड ऑफ 32 में जगह बना चुकी है। वह नॉकआउट में पहुंचने वाली पहली टीम है। फुटबॉल के महाकुंभ के दौरान फैंस की निगाहें बड़े क्लबों से आने वाले प्लेयर्स पर भी रहती है। कई फैंस अपने प्रतिद्वंद्वियों से इस बात पर बहस करते रहते हैं कि कौन बेहतर या ज्यादा सफल है। इस बीच आइए जानेत हैं कि दुनिया के दो सबसे लोकप्रिय फुटबॉल क्लबों - बार्सिलोना और रियाल मैड्रिड - ने कितने वर्ल्ड कप विनर्स दिए हैं।

 

यह भी पढ़ें: मैक्सिको नॉकआउट में पहुंचा, कतर हारा, FIFA वर्ल्ड कप के आठवें दिन क्या-क्या हुआ?

बार्सिलोना के 7 प्लेयर्स 2010 वर्ल्ड कप में चैंपियन बने

सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप विनर्स देने के मामले में रियाल मैड्रिड ब्राजीलियन क्लब बोटाफोगो संयुक्त रूप से आठवें पायदान पर है, जबकि बार्सिलोना 9वें नंबर पर है। रियाल मैड्रिड के 11 खिलाड़ी वर्ल्ड कप जीत चुके हैं। वहीं बार्सिलोना के अब तक 10 खिलाड़ी वर्ल्ड कप चैंपियन बने हैं। इनमें से 7 तो 2010 में एक साथ वर्ल्ड कप जीते थे। ये सभी खिलाड़ी उस साल वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने वाली स्पेन की टीम का हिस्सा थे। इटली का क्लब एसी मिलान भी 10 वर्ल्ड कप चैंपियन खिलाड़ी दे चुका है।

 

स्पेन के नैसियोनल और ब्राजील के साओ पाउलो क्लब से 13-13 वर्ल्ड कप विनर्स निकले हैं। उरुग्वे के पेनरॉल क्लब के 14 खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। ब्राजील के सांतोस क्लब ने 15 वर्ल्ड कप विनर्स दिए हैं। महान फुटबॉलर पेले इसी क्लब से खेलते थे। पेले 3 वर्ल्ड कप जीतने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं।

 

यह भी पढ़ें: रोनाल्डो जैसा दिग्गज फ्लॉप... FIFA वर्ल्ड कप 2026 में छाए ये गुमनाम खिलाड़ी

इटली के क्लबों का दबदबा

इटली के क्लब रोमा और इंटर मिलान ने क्रमश: 17 और 20 वर्ल्ड कप दिए हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि इंटर मिलान से 2000 के बाद सिर्फ 3 वर्ल्ड कप विनर्स निकले हैं। बायर्न म्यूनिख सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप विनर्स देने के मामले में दूसरे नंबर पर है। जर्मनी के इस क्लब के 24 खिलाड़ी वर्ल्ड कप जीत चुके हैं। नंबर-1 पर इटली का क्लब जुवेंटस है। इस क्लब ने 27 वर्ल्ड कप विनर्स दिए हैं।

सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप विनर्स देने वाले क्लब  

  • जुवेंट्स - 27
  • बायर्न म्यूनिख - 24
  • इंटर मिलान - 20
  • रोमा - 17
  • सांतोस - 15
  • पेनरॉल - 14
  • साओ पाउलो - 13
  • नैसियोनल - 13
  • रियाल मैड्रिड - 11
  • बोटाफोगो - 11
  • बार्सिलोना - 10
  • एसी मिलान - 10


और पढ़ें