कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन ने एक धमाकेदार पारी खेली, जिसने क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 170 रन के टारगेट का पीछा करते हुए एलन ने सिर्फ 33 गेंदों में सेंचुरी बनाई। यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी है। उनकी आक्रामक बैटिंग की वजह से न्यूजीलैंड ने सिर्फ 12.5 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया और फाइनल में जगह पक्की कर ली।
फिन एलन ने शुरू से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाया। उन्हें टिम सीफर्ट का भी शानदार साथ मिला, जिन्होंने पारी की शुरुआत की। दोनों ने 117 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की, जिससे मैच एकतरफा हो गया। साउथ अफ्रीका को शुरुआती ओवरों में कुछ मौके मिले लेकिन कैच छूटने से उन्हें नुकसान हुआ। इसके बाद एलन ने चौकों और छक्कों की झड़ी लगाकर मैच खत्म किया।
यह भी पढ़ें: SA vs NZ: एडन मारक्रम को दिया गया गलत OUT? TV अंपायर के फैसले पर उठे सवाल
फिन एलन इस मामले में बने वर्ल्ड नंबर वन
फिन एलन ने 33 गेंदों में सेंचुरी बनाकर टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले, क्रिस गेल ने 2016 में 47 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था। एलन ने उस रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया। उनकी पारी किसी फुल-मेंबर टीम के खिलाफ T20I में सबसे तेज सेंचुरी बन गई और यह रिकॉर्ड उन्होंने जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के साथ शेयर किया।
- 33 बॉल: फिन एलन बनाम साउथ अफ्रीका (2026)
- 47 बॉल: क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड (2016)
- 50 बॉल: क्रिस गेल बनाम साउथ अफ्रीका (2007)
- 50 बॉल: हैरी ब्रुक बनाम पाकिस्तान (2026)
- 51 बॉल: ब्रेंडन मैकुलम बनाम बांग्लादेश (2012
यह भी पढ़ें: SA vs NZ: कौन है यह कीवी स्पिनर, जिसने सेमीफाइनल में लिए 2 गेंद में 2 विकेट?
फिन एलन ने अपनी पारी में 10 चौके और आठ छक्के लगाए। जिसके बाद टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में आठ छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। कुल 18 बाउंड्री के साथ उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम के रिकॉर्ड की बराबरी की।
टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे बड़े स्कोर
- 100* रन: फिन एलन बनाम साउथ अफ्रीका, 2026 सेमीफाइनल
- 96* रन: तिलकरत्ने दिलशान बनाम वेस्टइंडीज, 2009
- 89* रन: विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज, 2016
- 86* रन: एलेक्स हेल्स बनाम भारत, 2022
- 85* रन: मार्लन सैमुअल्स बनाम इंग्लैंड, 2016 फाइनल
- 85 रन: केन विलियमसन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2021 फाइनल
यह भी पढ़ें: PAK ODI Squad: पाकिस्तान की टीम से बाबर आजम की छुट्टी, 'आगा जी' का क्या हुआ?
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)
- 27 बॉल: साहिल चौहान (एस्टोनिया)
- 29 बॉल: मोहम्मद फहद (तुर्की)
- 33 बॉल: फिन एलन (न्यूजीलैंड)
- 33 बॉल: जॉन निकोल लॉफ्टी-ईटन (नामीबिया)
- 33 बॉल: सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
न्यूजीलैंड के लिए टी20 वर्ल्ड कप सेंचुरी
- 123 रन: ब्रेंडन मैकुलम बनाम बांग्लादेश, 2012
- 104 रन: ग्लेन फिलिप्स बनाम श्रीलंका, 2022
- 100* रन: फिन एलन बनाम साउथ अफ्रीका, 2026