logo

मूड

ट्रेंडिंग:

यश दयाल जल्द होंगे गिरफ्तार, पुलिस ने यौन शोषण मामले में दर्ज की FIR

क्रिकेटर यश दयाल पर FIR दर्ज हो गई है। गाजियाबाद की एक युवती ने उन पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

Yash Dayal Sad

यश दयाल। (File Photo Credit: RCB/X)

शेयर करें

google_follow_us

यश दयाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल पर गाजियाबाद की एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया था। इस मामले में 7 जुलाई की शाम को पुलिस ने यश दयाल पर FIR दर्ज कर ली है।

 

घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले यश दयाल के खिलाफ गाजियाबाद के इंद्रापुरम थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। BNS की धारा 69 शादी या नौकरी के झूठे वादों के आधार पर किए सेक्सुअल ऐक्ट्स से संबंधित है। इसमें दोषी पाए जाने जाने पर 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें: करारी हार के बाद लाइन पर आए अंग्रेज, लॉर्ड्स टेस्ट में ऐसी होगी पिच

जल्द गिरफ्तार होंगे यश दयाल

युवती ने 21 जून को मुख्यमंत्री के ऑनलाइन शिकायत पोर्टल IGRS पर शिकायत की थी। उसने अपने शिकायती पत्र में कहा था कि वह यश दयाल के साथ पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में थी। युवती ने आरोप लगाया कि यश दयाल उसके अलावा कई और लड़कियों के साथ रिश्ते में थे। जब उसने धोखा महसूस किया और विरोध किया तो शारीरिक हिंसा और मानसिक शोषण हुआ। 

 

युवती ने यश दयाल पर शादी का झांसा देकर आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए IGRS पर शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। यश दयाल ने अभी तक अपना बयान दर्ज नहीं कराया है। गाजियाबाद पुलिस ने कहा है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल की टीम का खिलाड़ी पहुंचा इंग्लैंड, इस टीम के लिए खेलेगा मैच

Related Topic:#Yash Dayal

और पढ़ें