logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सिर्फ सारांश नहीं, कई खिलाड़ी 30 पार के... कितनी उम्रदराज है भारतीय टेस्ट टीम?

BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। 33 वर्षीय सारांश जैन को पहली बार टीम में जगह मिली है। अब उनके इंटरनेशनल डेब्यू की उम्मीद बढ़ गई है।

Indian Test team against Sri Lanka

सारांश जैन, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड घोषित कर दिया है। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा 33 साल के सारांश जैन को लेकर हो रही है। वजह यह है कि उन्हें इस उम्र में पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। अब तक उन्हें टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था लेकिन श्रीलंका दौरे के लिए चयन होने के बाद उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने की उम्मीद काफी बढ़ गई है।

 

आपको बता दें कि करीब 8 महीने बाद भारतीय टीम एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट खेलने मैदान पर उतरेगी। इससे पहले टीम इंडिया ने आखिरी बार अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें साउथ अफ्रीका ने भारत को 2-0 से हराया था। अब भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी।

 

यह भी पढ़ें: पिता कभी भारत के लिए नहीं खेल पाए, अब सारांश जैन पूरा करेंगे सपना

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल , ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा , कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह *, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन।

कितनी उम्रदराज है भारतीय टेस्ट टीम?

श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में सिर्फ सारांश जैन ही ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जिनकी उम्र 30 साल से ज्यादा है। टीम का कप्तान भले ही युवा है लेकिन इसमें कई अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं जो 30 साल की उम्र पार कर चुके हैं। इस लिस्ट में केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे में रचा इतिहास, किसका रिकॉर्ड तोड़ दिया?

  • केएल राहुल (34 साल): 34 साल के केएल राहुल ने साल 2025 और 2026 में अब तक 11 टेस्ट मैचों में 913 रन बनाए हैं। इसमें 4 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं।
  • रवींद्र जडेजा (37 साल): 37 साल के रवींद्र जडेजा ने 2025 में 10 टेस्ट मैचों में 764 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने इन मैचों में 25 विकेट भी लिए हैं।
  • कुलदीप यादव (31 साल): 31 साल के कुलदीप यादव ने 2025 और 2026 में अब तक 5 टेस्ट मैच खेले हैं। इन 5 मैचों में उन्होंने 23 विकेट लिए हैं।
  • जसप्रीत बुमराह (32 साल): 32 साल के जसप्रीत बुमराह ने साल 2025 में 8 टेस्ट मैच खेले हैं। इन 8 मैचों में उन्होंने 29 विकेट लिए हैं।
  • मोहम्मद सिराज (32 साल): 32 साल के मोहम्मद सिराज ने साल 2025 और 2026 के बीच में अब तक 11 टेस्ट मैच खेले हैं। इन 11 मैचों में उन्होंने 53 विकेट लिए हैं।
  • प्रसिद्ध कृष्णा (30 साल): 30 साल के प्रसिद्ध कृष्णा ने साल 2026 और 2025 के बीच में अब तक 5 टेस्ट मैच खेले हैं। इन 5 मैचों में 23 विकेट लिए हैं।

ऐसे में भले ही ये 7 क्रिकेटर 30 साल की उम्र पार कर चुके हैं लेकिन इनके अनुभव पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता है। ये सभी खिलाड़ी पिछले एक साल से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।


और पढ़ें